पिता-पुत्री ने फतह कीं 7 महाद्वीपों की 7 सबसे ऊंची पर्वत चोटियां, ऐसा करने वाले पहले पर्वतारोही
नई दिल्ली। सांसें थमा देने वाली चोटियों पर चढ़ने वाले पर्वतारोहियों की अनेक कहानियां आपने पढ़ी होंगी। अब पिता-पुत्री की कहानी पढ़िए। ये वो पिता और पुत्री हैं, जिन्होंने 7 महाद्वीपों की 7 सबसे ऊंची पर्वत चोटियां फतह की हैं। जिन चोटियों पर वे चढ़े हैं, उनमें माउंट एवरेस्ट भी शामिल है। माउंट एवरेस्ट 8848 मीटर ऊंचा है।
Recommended Video

पिता-पुत्री ने फतह की 7 सबसे ऊंची चोटियां
पर्वतारोही अजीत बजाज ऐसे पहले भारतीय पिता हैं जो अपनी बेटी के साथ 7 महाद्वीपों के 7 सबसे ऊंचे पर्वतों पर जा चढ़े। उनक बेटी का नाम दीया है। इन पिता-पुत्री ने 'एक्सप्लोरर ग्रैंड स्लैम' पूरा कर लिया है। इस ग्रैंड स्लैम में नॉर्थ पोल, साउथ पोल और ग्रीनलैंड में स्कीइंग यानी पोलर ट्रायलॉजी की जाती है। इनके अलावा पहले भी कई भारतीयों ने अलग-अलग रिकॉर्ड्स बनाए हैं। महाराष्ट्र के सतारा की रहने वाली प्रियंका मोहिते वो युवती हैं, जिन्होंने 8000 मीटर से ज्यादा ऊंची 5 पर्वत चोटियां फतह की थीं।

30 साल की युवती 5 पर्वत चोटियां चढ़ी
प्रियंका 30 साल की हैं, इस आयु तक ही ये दुनिया की सबसे ऊंची 5 पर्वत चोटियों पर तिरंगा फहरा चुकी हैं। मई के महीने में इन्होंने 8586 मीटर की कंचनजंघा चोटी पर पहुंचकर रिकॉर्ड बनाया। इसके अलावा लद्दाख के एक पर्वतारोही स्कालजांग रिग्जिन बिना पूरक ऑक्सीजन ही माउंट अन्नपूर्णा की चोटी पर चढ़ने में कामयाब रहे। इसे हिमालय की चौथी सबसे ऊंची पर्वत चोटी माना जाता है। अकेले रिग्जिन 16 दिन के भीतर 2 बार बिना पूरक ऑक्सीजन के 8 हजार मीटर से अधिक ऊंची चोटी फतह करने वाले पहले भारतीय हैं।

27 साल की युवती ने 2 चोटियां फतह कीं
एक और कमाल हिमाचल प्रदेश के सोलन की रहने वाली 27 वर्षीय बलजीत कौर ने किया था। बलजीत ने नेपाल में 2 सप्ताह के भीतर 8,000 मीटर से ऊपर की 2 पर्वत चोटियों को फतह करने का रिकॉर्ड बनाया। ऐसा करने वाली वह देश की पहली महिला योगा टीचर बनीं। वह वर्ष 2016 से दुनिया की सबसे उूंची चोटी माउंट एवरेस्ट के लिए ट्रेनिंग ले रही थीं। धीरे-धीरे उन्होंने 5 से 7 हजार मीटर उूंची बहुत सी चोटियां फतह कर लीं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications