'किसी ने गलत ही कह दिया मेरे बारे में', यही थी Ajay pathak की आखिरी फेसबुक पोस्ट

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के शामली में सुप्रसिद्ध भजन गायक अजय पाठक और उनके परिवार की सनसनीखेज हत्या के मामले में लगातार खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस ने अजय पाठक, उनकी पत्नी और बेटे-बेटी की हत्या के आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, हिमांशु सैनी भजन गायक के करीबी शिष्यों में से एक था। वो करीब ढाई साल से उनकी भजन मंडली में जुड़ा हुआ था। बताया जा रहा कि पैसों की वजह से हिमांशु ने इस वारदात को अंजाम दिया, खुद आरोपी ने पुलिस के सामने ये खुलासा किया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में लगातार तफ्तीश में जुटी हुई है, इसी बीच भजन गायक अजय पाठक की आखिरी फेसबुक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

भजन गायक अजय पाठक ने आखिरी फेसबुक पोस्ट में क्या कहा

भजन गायक अजय पाठक ने आखिरी फेसबुक पोस्ट में क्या कहा

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भजन गायक अजय पाठक का आखिरी फेसबुक पोस्ट 'किसी ने गलत कह दिया मेरे बारे में' शीर्षक से डाला गया था। 23 दिसंबर को पोस्ट किए गए इस वीडियो में अजय पाठक ने कहा...'जिस्म को बाहम दुखाने वाला नहीं, मैं जिस्म को बाहम दुखाने वाला नहीं, मैं ऐसे इश्क पे ईमान लाने वाला नहीं, मैं पांव धोके पीऊं जो यार बन के आए, मैं पांव धोके पीऊं जो यार बन के आए, दगाबाजों को तो मैं मुंह लगाने वाला नहीं, बस इतना जान ले फिर कशिश, दिल बहल तो सकता है ये तुझपे आने वाला नहीं, तुझे किसी ने गलत ही कह दिया मेरे बारे में, तुझे किसी ने गलत ही कह दिया मेरे बारे में, नहीं यार मैं दिलों को दुखाने वाला नहीं, है एक रम्ज, है एक रम्ज जो तुझपे आया नहीं है, है एक रम्ज जो तुझपे आया नहीं करते, है एक शेर जो तुझको सुनाने वाला नहीं, है एक शेर जो तुझको सुनाने वाला नहीं।'

देखिए अजय पाठक का ये फेसबुक पोस्ट

भजन गायक अजय पाठक का 23 दिसंबर को पोस्ट किया गया ये वीडियो जमकर शेयर हो रहा है। अभी तक में उनके इस आखिरी वीडियो को 31 शेयर हो चुके हैं। वहीं करीब दो सौ रिएक्शन्स और 40 के करीब कमेंट आ चुके हैं। बता दें कि भजन गायक अजय पाठक, उनकी पत्नी स्नेहा पाठक और बेटी की मंगलवार को धारदार हथियारों से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। वहीं मंगलवार देर रात भजन गायक के 10 साल के बेटे का अधजला शव भी पुलिस ने उनकी कार से बरामद किया था।

भजन गायक के करीबी शिष्य पर ही हत्या का आरोप

भजन गायक के करीबी शिष्य पर ही हत्या का आरोप

एक साथ चार लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज की और जल्द ही भजन गायक की हत्या के आरोप में उनके करीबी शिष्य हिमांशु सैनी को गिरफ्तार कर लिया। हिमांशु कैराना के एक गांव का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, गायक अजय पाठक के शिष्य हिमांशु ने उनके परिवार को धारदार हथियार से काटकर मार डाला। एसपी विनीत जयसवाल के अनुसार हिमांशु ने सबसे पहले पहली मंजिल पर सो रहे अजय पाठक पर हमला किया और कई वार किए। इसके बाद उसी कमरे में दवाई लेकर सो रही उनकी पत्नी स्नेहा पर चाकू से वार कर मार डाला। इसके बाद उसने दोनों बच्चों को मारा।

आरोपी ने क्यों की अजय पाठक की हत्या, बताई ये वजह

आरोपी ने क्यों की अजय पाठक की हत्या, बताई ये वजह

पुलिस ने बताया कि हत्यारोपी हिमांशु सैनी ढाई साल से अजय पाठक की भजन मंडली में शामिल था। हिमांशु के अजय पाठक पर 60 हजार रुपये बकाया थे, जिन्हें मांगने पर गायक ने उसे बेइज्जत किया था। इसे इस वारदात के पीछे बड़ी वजह माना जा रहा है। फिलहाल हत्यारोपी को जेल भेज दिया गया है। आरोपी हिमांशु मशहूर गायक अजय पाठक की मंडली में उनका सबसे खास शिष्य था। वो हर काम में आगे माना जाता था, मंडली के साथ गाने बजाने और कार चलाने में भी वो एक्सपर्ट था। बताया जा रहा कि जिस रात ये वारदात हुई वो अजय पाठक के घर पर ही सोया था। उनके पैर भी दबाए और इस दौरान उसने वारदात को अंजाम दिया।

इसे भी पढ़ें:- Ajay pathak bhajan: मशहूर भजन गायक अजय पाठक के 5 लोकप्रिय भजन के VIDEOS

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+