मोदी के चेताने के बावजूद त्रिपुरा सीएम ने अब ऐश्वर्या राय पर की टिप्पणी

Recommended Video

    Aishwarya Rai पर विवादित बयान देकर CM Biplab Deb ने PM Modi की Advice नहीं मानी | वनइंडिया हिंदी

    त्रिपुरा: महाभारत काल में इंटरनेट होने की बात करने वाले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव ने महिलाओं की सुंदरता को लेकर बयान दिया है। मुख्यमंत्री बिप्लब देव ने कहा कि आज महिलाएं खूबसूरती के लिए ब्यूटी पार्लर पर निर्भर हैं, जबकि भारतीय महिलायें ऐसा नहीं करती थी।

    Aishwarya Rai face of Indian women, not Diana Hayden says tripura cm biplab dev.

    1997 में मिस इंडिया वर्ल्ड बनीं डायना हेडन को वो इस काबिल नहीं मानते और कहते हैं कि क्या आपको लगता है, वो इस ख़िताब के काबिल थीं।?

    पहले से तय कर लिया जाता है कि किसको अवॉर्ड देना है: बिप्लव

    पहले से तय कर लिया जाता है कि किसको अवॉर्ड देना है: बिप्लव

    बिप्लव देव ने कहा कि सौंदर्य प्रतियोगिताओं के आयोजक अंतर्राष्ट्रीय मार्केटिंग माफिया पहले लड़कियों को भर्ती करते हैं और इसके बाद उनको रैंप पर चलवाते हैं। यहां पहले से तय कर लिया जाता है कि किसको अवॉर्ड देना है।

    बिप्लब देव ने महिलाओं की सुंदरता को लेकर बयान दिया

    बिप्लब देव ने महिलाओं की सुंदरता को लेकर बयान दिया

    भारतीय सुंदरता में लक्ष्मी और सरस्वती की छवि झलकनी चाहिए। बिप्लब देव ने कहा कि भारत की खूबरसूरती डायना हेडन में नहीं बल्कि ऐश्वर्या राय में है।

    पीएम मोदी ने बीजेपी नेताओं को चेताया था

    पीएम मोदी ने बीजेपी नेताओं को चेताया था

    त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव का ये बयान तब आया है जब पीएम मोदी ने बीजेपी नेताओं को चेताया था और कहा था कि मीडिया को अपने गैरजिम्मेदाराना बयानों के जरिये मसाला न दिया करें।

    बता दें कि इसके पहले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि लाखों वर्ष पहले ही इंटरनेट का आविष्कार हो चुका था, महाभारत के समय भी यह तकनीक थी और सैटेलाइट की सुविधा उपलब्ध थी। उन्होंने कहा था कि इंटरनेट का आविष्कार अमेरिका या पश्चिमी देशों ने नहीं किया था, बल्कि लाखों वर्ष पहले भारत में इसका आविष्कार किया गया था।

    मुख्यमंत्री ने कहा था कि कई लोग इस बात से इनकार कर सकते हैं, लेकिन अगर उस वक्त इंटरनेट नहीं था तो कैसे संजय कुरुक्षेत्र में चल रहे युद्ध को देश सकते थे और इसे धृतराष्ट्र को बता सकते थे। इसका मतलब है कि उस वक्त इंटरनेट था। उन्होंने कहा था कि मुझे इस बात पर गर्व होता है कि मैं ऐसे देश में पैदा हुआ जहां की तकनीक इतनी एडवांस थी। इस बयान के बाद लोगों ने जमकर मुख्यमंत्री बिप्लब देव का मजाक उड़ाया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+