क्या Aishwarya Rai फिर से हैं प्रेग्नेंट? लेटेस्ट तस्वीरें देख फैंस पूछ रहे सवाल
मुंबई, जुलाई 26: बॉलीवुड की स्टार जोड़ी अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ हाल ही में पुडुचेरी में आर सरथकुमार के परिवार से मिले हैं। उनकी इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिन्हें देखने के बाद फैंस ऐश्वर्या राय बच्चन के प्रेग्नेंट होने की बात कहते हुए दिखाई दे रहे हैं। फोटो में ऐश्वर्या राय बच्चन ब्लैक ऑफ शोल्डर ड्रेस में नजर आ रही हैं।

तस्वीरें आर सरथकुमार की बेटी वरलक्ष्मी ने शेयर कीं
तस्वीरें आर सरथकुमार की बेटी वरलक्ष्मी द्वारा साझा की गईं हैं। तस्वीरों को साझा करते हुए वरलक्ष्मी ने लिखा कि, बीती रात तीन बहुत ही विनम्र लोगों से मुलाकात हुई। गॉर्जियस ऐश्वर्या राय बच्चन, हैंडसम हंक अभिषेक बच्चन और उनकी प्यारी सी बेटी आराध्या बच्चन। इतने बड़े परिवार से होने के बाद भी उनकी विनम्रता और गर्मजोशी इतनी अद्भुत थी, मैं बस उनके प्यार से अभिभूत थी। उन्होंने आगे लिखा कि, हमसे मिलना और हमारे साथ समय बिताना आपको बहुत अच्छा लगा... भगवान आपके परिवार पर अपना सारा आशीर्वाद बरसाता रहे।
Recommended Video

ऐश्वर्या राय की तस्वीरों को देख फैन्स ने पूछे सवाल
वायरल हो रही इन तस्वीरों में ऐश्वर्या का पोज ऐसा है जैसे वह हाथ से अपना बेबी बंप छुपा रही हों। वहीं एक तस्वीर में वह सभी के पीछे खडी हैं। जैसे ही ये तस्वीरें सामने आईं यूजर्स पूछने लगे कि क्या वह प्रेग्नेंट हैं? इन तस्वीरों में ऐश्वर्या राय बच्चन का वजन भी बढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है और उन्होंने अपनी टमी को भी अपने हाथ से कवर किया हुआ है। इसके साथ ही उनका पेट भी थोड़ा सा निकला हुआ नजर आ रहा है।

पहले भी ऐश्वर्या की प्रेग्नेंसी की खबरें आई थीं सामने
ये सब देखकर फैन्स अंदाजा लगाा रहे है कि क्या ऐश्वर्या प्रेग्नेंट हैं? हालांकि, बच्चन परिवार की तरफ से इन खबरों पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यह पहली बार नहीं है जब ऐश्वर्या की दोबारा प्रेग्नेंसी के कयास लगे हों। इससे पहले जब अभिषेक और ऐश्वर्या छुट्टियां मनाने मालदीव गए थे तब भी उनकी तस्वीरें देख प्रेग्नेंट होने की अफवाहें फैली थीं। वहीं इन तस्वीरों में अभिषेक बच्चन व्हाइट टीशर्ट और ब्लू जींस के साथ कैजुअल लुक में दिखे।












Click it and Unblock the Notifications