एयरटेल यूजर्स के लिए बुरी खबर, साइक्लोन की वजह से हुआ नुकसान

तमिलनाडु में आए वरदा तूफान की वजह से एयरटेल को बडा नुकसान हुआ है। एयरटेल का नेटवर्क केबल क्षतिग्रस्त हो गया है।

चेन्नई। अगर आप एयरटेल नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। एयरटेल नेटवर्क यूज करने वालों लोगों को पिछले दो दिनों से नेटवर्क की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एयरटेल इंटरनेट की स्पीड धीमी पड़ गई है।

airtel

आज इस बारे मे एयरटेल ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि तमिलनाडु में आए वरदा तूफान की वजह से उनकी सेवा प्रभावित हुई है। एयरटेल ने कहा है कि इंटरनेट और ब्रॉडबैंड सर्विस इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को पिछले दो दिनों से स्लो इंटरनेट स्पीड को झेलना पड़ रहा है। एयरटेल प्रवक्ता ने कहा है कि चेन्नई में आए वरदा तूफान की वजह से उनके अंडरसी केबल को नुकसान पहुंचा है, जिसकी वजह से देशभर में लोगों को स्लो इंटरनेट स्पीड मिल रही है।

आपको बता दें कि तमिलनाडु में आए वरदा चक्रवात की वजह से चेन्नई समते कई शहरों की दूरसंचार नेटवर्क सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई है। चेन्नई और आसपास के जिलों में एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया सहित अन्य कंपनियों की मोबाइल सेवाएं प्रभावित हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+