199 से अधिक के रिचार्ज पर एयरटेल दे रहा है अनलिमिटेड डेटा
नई दिल्ली। टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए खास प्लान लेकर आया है, जिसमें रोजाना का डाटा खर्चने के बाद भी अनमिलिटेड डाटा का ऑफर है। 199 रुपए और इससे ज्यादा के रिचार्ज पर अब रोजाना के हाईस्पीड डाटा के खत्म हो जाने के बाद भी प्रीपेड ग्राहक इंटरनेट इस्तेमाल किया जा सकेगा और इसके लिए अलग से कोई चार्ज नहीं देना होगा। इस दौरान स्पीड भी 128केबीपीएस की मिलेगी।

ये है प्लान
एयरटेल 199 रुपए के प्लान में कंपनी यूजर्स को रोजाना 1.4 जीबी डाटा देती है। इस रिचार्ज में ग्राहक को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी देती है और 100 एसएमएस भी मिलते हैं।इस रिचार्ड की वैधता 28 दिन की है। अब 199 से ज्यादा के रिचार्ज पर रोजाना का 1.4 जीबी डाटा खर्चने के बाद भी नेट मिलता रहेगा।

जियो को देगा टक्कर
एयरटेल का ये ऑफर जियो को टक्कर देगा। जियो पहले से ही अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड डाटा दे रहा है। हालांकि जियो रोजाना का डाटा खर्चने के बाद जो नेट देता है, उसकी स्पीड 64केबीपीएस है। जबकि एयरटेल की इससे दोगुनी 128केबीपीएस है।

एयरटेल का 129 का प्लान
इससे पहले एयरटेल ने 129 रुपए वाला प्लान लॉन्च किया है। इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ एसएमएस, डेटा और हेलो ट्यून का फायदा मिलेगा। इस प्लान में ग्राहकों को कॉलिंग, डेटा, मैसेज के साथ-साथ हेलो ट्यून का भी फायदा मिलेगा। 129 रुपये के प्लान में कंपनी यूजर्स को हेलो ट्यून मुफ्त में दे रही है। हालांकि ये प्लान केवल चुनिंदा सर्किल के ग्राहकों को ही मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications