इंडिगो, स्पाइसजेट सहित इन एयरलाइंस ने जून से घरेलू उड़ानों के लिए बुकिंग शुरू की

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते संकट के बीच लॉकडाउन को बढ़ाकर 31 मई तक कर दिया गया है। इस दौरान कमर्शियल उड़ान सेवाएं भी निलंबित ही रहेंगी। लेकिन इस बीच कुछ एयरलाइंस ने जून से उड़ानों की बुकिंग शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी सूत्र ने दी है। हालांकि स्पाइसजेट एयरलाइंस के प्रवक्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए बुकिंग 15 जून तक बंद रहेंगी। वहीं इंडिगो और विस्तारा के सूत्रों ने कहा कि वे घरेलू उड़ानों के लिए बुकिंग कर रहे हैं।

Recommended Video

    Lockdown 4 : Airlines Companies ने जून में यात्रा के लिए की बुकिंग शुरु की | वनइंडिया हिंदी
    airlines, indigo, spicejet, vistara, online bookings, airline booking, lockdown, flight, flights, domestic flights, एयरलाइंस, इंडिगो, विस्तारा, स्पाइसजेट, ऑनलाइन बुकिंग, फ्लाइट, एयरलाइन बुकिंग, लॉकडाउन, घरेलू उड़ान

    बता दें 25 मार्च को देशव्यापी लॉकडाउन लगने के बाद से ही कमर्शियल उड़ान सेवा निलंबित हैं। सोमवार को एक सूत्र ने कहा, 'घरेलू एयरलाइंस ने जून से अपनी उड़ानों के लिए बुकिंग खोल दी है।' बुकिंग शुरू होने पर इंडिगो, विस्तारा और गोएयर की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। वहीं सोमवार को भारतीय हवाई यात्री असोसिएशन (एपीएआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधाकर रेड्डी ने बुकिंग शुरू करने को लेकर कुछ एयरलाइन कंपनियों की आलोचना की है।

    उन्होंने ट्वीट करते हुए दावा किया, 'हम ये समझते हैं कि 6ई (इंडिगो), स्पाइसजेट, गोएयर ने ये सोचते हुए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए बुकिंग शुरू कर दी है कि एक जून से परिचालन शुरू हो जाएगा। कृपया इनके चक्कर में न पड़ें। आपका पैसा उधार खाते में जाएगा, बेहतर होगा कि उसे आप अपने पास सुरक्षित रखें।' देशव्यापी लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाए जाने के तुरंत बाद विमानन नियामक DGCA ने रविवार को कहा कि सभी शेड्यूल की गईं कमर्शियल उड़ानों को 31 मई की आधी रात तक निलंबित कर दिया गया है।

    इसमें ये भी कहा गया, 'विदेशी और घरेलू एयरलाइंस को अपने परिचालन के शुरू होने के बारे में सूचित किया जाएगा, चाहे वह अंतरराष्ट्रीय हो या घरेलू।' एयरलाइंस ने रद्द उड़ानों के लिए लॉकडाउन के शुरुआती चरण में नकद में ग्राहकों को पैसा वापस नहीं किया था, जिसके बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने उस समय के दौरान बुक किए गए टिकटों को रद्द करने की मांग करने वाले ग्राहकों को पूर्ण वापसी करने के लिए कहा था। इस संबंध में एडवाइजरी तब जारी की गई थी, जब कई लोगों ने सोशल मीडिया पर घरेलू एयरलाइंस के उनके साथ व्यवहार के बारे में शिकायत की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+