Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Spicejet Layoff: 1400 कर्मचारियों को निकालेगी स्पाइसजेट, बताया क्यों उठाया ये कदम

Spicejet Layoff, दुनियाभर की दिग्गज कंपनियां लगातार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही है। ऐसे में उड्यन सेक्टर में भी छटनियों का दौर शुरू हो गया है। विमानन कंपनी स्पाइसजेट आने वाले दिनों में कम से कम 1,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रही है।

कंपनी ने घोषणा की है कि वह अपने 1,400 कर्मचारियों की छंटनी करेगी, जो उसके मौजूदा कार्यबल का लगभग 15 प्रतिशत हिस्सा है। कंपनी द्वारा ये कदम वित्तीय संकट के बीच निवेशकों को आकर्षित करने के लिए है।

airline company SpiceJet, SpiceJet, SpiceJet layoffs, layoffs,

ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्पाइसजेट 1400 कर्मचारियों की छंटनी करने वाली है, जो उसके टोटल वर्कफोर्स के करीब 15 फीसदी के बराबर है। अभी कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या 9 हजार के आस-पास है। कंपनी फिलहाल 30 विमानों का परिचालन कर रही है, जिनमें से 8 लीज पर लिए गए हैं।

हालांकि, 2019 में इस कंपनी में 16,000 कर्मचारी थे और यह 118 विमान संचालित करती थी।अधिकारी ने बताया कि सभी विभागों में छंटनी की आशंका है और अंतिम सूची तैयार की जा रही है। कितने लोगों की छंटनी होगी इसको लेकर इस सप्ताह अंतिम फैसला होने की उम्मीद है।

यह हाल फिलहाल में विमानन सेक्टर में सबसे बड़ी छंटनी मानी जा रही है। माना जा रहा है कि कुछ औऱ कंपनियां भी जल्द अपने कुछ कर्मचारियों को निकाल सकती हैं। कंपनी अपने खर्च में बड़ी कटौती करने पर विचार कर रही है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक स्पाइसजेट सालभर में एक अरब रुपये की कटौती करेगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+