Aircel Maxis Deal: कार्ति और पी चिदंबरम को 1 अगस्त तक गिरफ्तारी से राहत
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने एयरसेल-मैक्सिस डील मामलों में आज कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ( P Chidambaram) और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम (Karti Chidambaram ) को बड़ी राहत देते हुए 1 अगस्त तक अग्रिम जमानत दे दी है। विशेष न्यायाधीश ओपी सैनी ने प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) की ओऱ से अग्रिम जमानत की याचिका पर बहस करन के लिए तीन सप्ताह का समय मांगे जाने के बाद अग्रिम जमानत को बढ़ाने का फैसला किया। क्योंकि ईडी के विशेष निदेशक देश से बाहर हैं।

ईडी ने कहा कि उनके पास उन बैंक खातों का विवरण है, जिनकी वे जांच कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले कोर्ट ने पी चिदंबरम और उनके बेटे के अग्रिम जमानत 30 मई तक के बढ़ा दी थी। जिसके बाद आज एक बार फिर इस मामले की कोर्ट में सुनवाई हुई और अग्रिम जमानत की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया।
बता दें कि एयरसेल-मैक्सिस सौदे को विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की मंजूरी दिलाने के मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो और ईडी जांच कर रही है। इससे पहले 25 मार्च को हुई सुनवाई में भी कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर 26 अप्रैल तक के लिए रोक लगाई थी। दूसरी ओर से जांच एजेंसियां कोर्ट में बार-बार ये दलील दे रही ती कि आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं इसलिए उनको अग्रिम जमानत न दी जाए।
इससे पहले 14 मई को सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम की उस याचिका को ठुकरा दिया था जिसमें उन्होंने 10 करोड़ रु जारी करने की मांग की थी। ये राशि रजिस्ट्रार के पास विदेश जाने के मामले में जमा कराई गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कार्ति इस मामले का सीजेआई रंजन गोगोई के सामने उल्लेख करें।
यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई कार्ति चिदंबरम की याचिका, की थी 10 करोड़ रु जारी करने की मांग
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications