पी चिंदबरम और कार्ति चिदंबरम को एयरसेल मैक्सिस मामले में राहत, कोर्ट ने दी रेगुलर बेल
नई दिल्ली, 23 मार्च: एयरसेल मैक्सिस केस में दिल्ली की एक अदालत ने ईडी और सीबीआई की ओर से दर्ज मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम को नियमित जमानत दे दी है। राज्यसभा सांसद पी चिदंबरम और लोकसभा सांसद कार्ति अभी तक इस केस में अग्रिम जमानत पर थे। काफी समय से दोनों कांग्रेस नेता ईडी और सीबीआई की ओर से चल रहे इस मामले में रेगुलर बेल चाहते थे, जिसमें अब उनको कामयाबी मिली है।

एयरसेल-मैक्सिस मामले में सीबीआई और ईडी पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति के खिलाफ जांच कर रही हैं। सीबीआई और ईडी ने भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में केस किया है। एयरसेल-मैक्सिस समझौते के लिए विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की ओर से दी गई मंजूरी में कथित अनियमितता से जुड़ा है। इस समझौते को साल 2006 में मंजूरी दी गई थी। उस वक्त केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी और पी चिदंबरम केंद्रीय वित्त मंत्री थे।












Click it and Unblock the Notifications