#AircelMaxisCase: पी चिदंबरम और कार्ति चिदंबरम को कोर्ट ने दी बड़ी राहत

नई दिल्ली। एयरसेल मैक्सिस केस में दिल्ली की पटियाला हाई कोर्ट ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम को राहत दी है। उनकी अंतरिम सुरक्षा को कोर्ट ने 26 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 26 नवंबर को होगी। साथ ही कोर्ट ने पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम की भी अंतरिम सुरक्षा को 26 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। गौरतलब है कि इससे पहले ईडी ने कहा था कि पी चिदंबरम जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं, लिहाजा कस्टडी में उनकी पूछताछ जरूरी है।

chidamabaram

इससे पहले कोर्ट ने 8 अक्टूबर को पी चिदंबरम की अंतरिम सुरक्षा की अवधि को 1 नवंबर तक बढ़ा दिया था। मामले की सुनवाई करते हुए जज ओपी सैनी ने चिदंबरम और उनके बेटे की अंतरिम सुरक्षा को 26 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिदया। इसी वर्ष मई माह में चिदंबरम ने गिरफ्तारी से राहत के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसके बाद उन्हें कई बार गिरफ्तारी से राहत मिल चुकी है। आपको बता दें के ईडी ने एयरसेल मैक्सिस मामले में 25 अक्टूबर को चिदंबरम के खिलाफ याचिका दायर करके आरोप लगाया था कि उन्होंने निवेशकों के साथ मिलकर साजिश रची थी।

इसे भी पढ़ें- The Accidental Prime Minister: मनमोहन सिंह की ईमानदारी पर शक करना बेईमानी है: अनुपम खेर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+