पक्षी से टकराया एयर एशिया का विमान, इंजन की चल रही गहन जांच
नई दिंल्ली: नई दिल्ली से रांची जा रहा एयर एशिया का विमान सोमवार को टेकऑफ करते समय पक्षी से टकरा गया। इससे विमान में बैठे यात्रियों की जान सांसत में आ गई। इसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से इसे टेकऑफ करने से रोक दिया गया।

एयर एशिया के प्रवक्ता ने बताया कि आई5-744 विमान जो कि नई दिल्ली से रांची जा रहा था। वो टेकऑफ करते समय अचानक एक पक्षी से टकरा गया है। इसके बाद कैप्टन ने टेकऑफ को रोक दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद विमान को वापस वापस हैंगर में ले जाया गया। यहां विमान की सघन जांच चल रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले कई बार पक्षी के विमान से टकराने की वजह से हादसे हो चुके हैं। सही समय पर कैप्टन की सूझबूझ से सोमवार को बड़ा हादसा होने से टल गया।












Click it and Unblock the Notifications