'शाकाहारी हिंदू भोजन, चिकन मुस्लिम भोजन', एयर विस्तारा के फूड मेन्यू पर खड़ा हुआ विवाद
विस्तारा एयरलाइंस का फूड मेन्यू विवादों में आ गया है। दरअसल एयर विस्तार का फूड मेन्यू सोशल मीडिया पर विवादों में घिर गया है। आरती टिक्कू ने टिकट की तस्वीर साझा करते हुए कहा कि आखिर आपको यह अधिकार किसने दिया कि वेज फूड को हिंदू और नॉनवेज फूड को मुस्लिम का खाना कहें।
आरती टिक्कू ने हाल ही में विस्तार में यात्रा के दौरान अपने अनुभव को सोशल मीडिया पर साझा किया। उनके टिकट पर शाकाहारी भोजन को हिंदू भोजन और चिकन फूड को मुस्लिम भोजन के रूप में दर्ज किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि एयरलाइंस खाने के नाम पर सांप्रदायिकता फैला रही है।

आरती टिक्कू ने टिकट को साझा करते हुए कहा कि आखिर आपको यह अधिकार किसने दिया कि आप अपने विमान में यह कहे कि शाकाहारी हिंदू भोजन है और चिकन मुस्लिम भोजन है। आखिर आपसे किसने कहा कि सभी हिंदू शाकाहारी हैं और सभी मुस्लिम मांसाहारी हैं।
आखिर आप लोग क्यों लोगों की खाने से उनकी पहचान कर रहे हैं। इसका अधिकार आपको किसने दिया। क्या अब आप शाकाहार, चिकन और यात्रियों को सांप्रदायिक करने वाले हैं। मैं यह देखकर चौंक गई, मैंने आपके आदेश की अवहेलना करने के लिए
शाकाहारी और मांसाहारी दोनों फूड बुक किया था। आरती ने उड्डयन मंत्रालय को टैग करके इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
आरती टिक्कू के इस सोशल मीडिया पोस्ट पर सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि फूड कोड को विस्तार तय नहीं करता है। बल्कि यह इंडस्ट्री के अनुसार होते हैं।
एवियलाज कंसल्टेंट के सीईओ संजय लाजर ने कहा कि सामान्य विमानन भाषा में हिंदू भोजन जरूरी नहीं है कि वह शाकाहारी ही हो। यह मांसाहारी भी हो सकता है जोकि हलाल नहीं है। इसी तरह मुस्लिम भोजन मांसाहारी भोजन है जोकि हलाल है।












Click it and Unblock the Notifications