वायुसेना ने JeM के ठिकाने पर किया हमला, बड़ी संख्या में आतंकी, ट्रेनर ढेर: विदेश सचिव
वायुसेना ने जैश के ठिकाने पर किया हमला बड़ी संख्या में आतंकीढेर
नई दिल्ली। पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा के भीतर घुसकर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के बालाकोट में बमबारी किए। भारत के इस एयर स्ट्राइक की जानकारी देते हुए विदेश सचिव वीके गोखले ने मीडिया को संबोधित किया और कहा कि बिना पाक की जानकारी के पुलवामा में आतंकी हमले संभव नहीं है। पिछले 2 दशकों से जैश ए मोहम्मद पाकिस्तान में सक्रिय है। विदेश सचिव ने कहा कि जैश पिछले 2 दशक से पाकिस्तान में सक्रिय है और जैश ने भारतीय जवानों पर हमला करवाया। बिना पाकिस्तान की जानकारी के हमला नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना ने एलओसी के भीतर घुसकर आतंकवादी कैम्पों पर हवाई हमले किए। उन्होंने कहा कि भारत ने बालाकोट में मौजूद जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने पर हमला किया। इस हवाई हमले में जैश ए मोहम्मद के ट्रेनर और आतंकवादी बड़ी संख्या में ढेर हुए है।
मीडिया को संबोधित करते हुए विदेश सचिव विजय गोखले ने बताया जैश-ए-मोहम्मद पाकिस्तान में दो दशक से सक्रिय है। जैश ने संसद पर हमले किए, पठानकोट एयरबेस पर हमले किए। इसके अलावा कई बार जवानों को निशाना बनाया। पाकिस्तान हमेशा से इससे इंकार करता रहा है। पुलवामा हमला भी जैश ने किया और बिना पाकिस्तान की जानकारी के नहीं किया।
#WATCH: Foreign secretary Vijay Gokhale briefs the media in Delhi https://t.co/Th0TjwO99o
— ANI (@ANI) February 26, 2019












Click it and Unblock the Notifications