एयर स्‍ट्राइक: इंडियन एयरफोर्स ने तबाह किए पीओके पर स्थित जैश, लश्‍कर और हिजबुल के टेरर लॉन्‍च पैड्स

नई दिल्‍ली। 14 फरवरी को जम्‍मू कश्‍मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ कॉन्‍वॉय पर हुए आतंकी हमले का बदला इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) ने पाकिस्‍तान से 12 दिनों बाद ले लिया। आईएएफ के मिराज 2000 फाइटर जेट्स मंगलवार तड़के 3:30 बजे एलओसी पार करके पीओके में दाखिल हुए और उन्‍होंने यहां पर जैश-ए-मोहम्‍मद के आतंकी ठिकानों को पूरी तरह से तबाह कर दिया। करीब 12 मिराज पीओके में दाखिल हुए और उन्‍होंने 1000 किलो बम आतंकी कैंप्‍स में गिराए।

surgical-stirke-indian-air-force

200 से 300 आतंकी भी ढेर

आईएएफ के हमले में पीओके में स्थित न सिर्फ जैश बल्कि लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिद्दीन के टेरर कैंप्‍स भी इन हमलों में नष्‍ट हुए हैं। बताया जा रहा है कि हमले में 200 से 300 आतंकियों को ढेर किया गया है। हमलों में जैश का कंट्रोल रूम भी पूरी तरह से तबाह हो गया है। पाक सेना की मीडिया विंग आईएसपीआर के डीजी मेजर जनरल आसिफ गफूर की ओर से कुछ तस्‍वीरें जारी कर दी गई हैं। इन तस्‍वीरों के बाद इस बात की पुष्टि कहीं न कहीं खुद पा‍किस्‍तान ने कर दी है कि उसके यहां पर इंडियन एयरफोर्स ने एयर स्‍ट्राइक की है।

इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) के फाइटर जेट्स की तरफ से लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पार करके जैश-ए-मोहम्‍मद के ठिकानों पर हमला करने की खबरों ने पाकिस्‍तान में खलबली मचा दी है। जैश-ए-मोहम्‍मद के आतंकियों की ओर से 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले की साजिश को अंजाम दिया गया। इस एयर स्‍ट्राइक को पाकिस्‍तान की तरफ से पूरी तरह से नकार दिया गया है। लेकिन इसके बाद उन्‍होंने यह भी कहा है कि पाक वायुसेना जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+