एयर इंडिया के 60 से 90 मिनट की फ्लाइट में मिलेगा वेज खाना

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने एक ऐसा फैसला लिया है जिससे राजनीति गर्मा गई है। एयर इंडिया ने फैसला किया है कि वह अपनी 60 से 90 मिनट की फ्लाइट में सिर्फ वेजिटेरियरन मील ही परोसेगी। यह नया फरमान 1 जनवरी से लागू होगा। ऐसा माना जा रहा है कि यह कदम कंपनी ने अपने कर्मचारियों पर बने काम के दबाव को कम करने के लिए उठाया है।

Air India to serve only vegetarian meals in 60 to 90 minutes domestic flights

एयर इंडिया के फैसले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर एयरलाइन से पूछा है कि इसके पीछे कि इसके पीछे क्या वजह है, वह समझ नहीं पा रहे हैं। हालांकि एयर इंडिया ने इसके पीछे जो वजह बताया है वो समय की कमी है।

एयर इंडिया ने बताया कि थोड़े वक्त वाली इन फ्लाइट्स में भोजन परोसने के लिए वक्त भी कम होता है और पैसेंजर्स को कई वैरायटीज देनी होती है, जिसमें ज्यादा वक्त लगता है। नॉन वैजिटेरियन तो वेज खाना खा सकते हैं लेकिन वेजिटेरियन नॉन वेज नहीं खा सकते हैं। क्रू को भी इस काम में 30 से 40 मिनट लग जाते हैं इसलिए ये फैसला लिया गया है। एयर इंडिया के इस नए नियम से यात्री खुश नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+