फ्लाइट से खाना चुराने के आरोप में Air India के चार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई
नई दिल्ली। एयर इंडिया ने विमान से भोजन और राशन सामग्री की चोरी के आरोप में अपने चार कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्कम कार्रवाई की है। राष्ट्रीय एयरलाइन के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया है कि अधिकारी अक्सर विमान के आगमन पर अपने व्यक्तिगत उपयोग के लिए भोजन और सूखे राशन को बाहर निकालते थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राशन सामग्री की चोरी करते हुए पाये गए कैटरिंग विभाग के दो कर्मचारियों एवं केबिन क्रू के दो कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है।

बता दें कि एअर इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अश्विनी लोहानी ने अगस्त, 2017 में आंतरिक स्तर पर एक पत्र लिखकर कहा था कि ऐसा देखा गया है कि ग्राउंड स्टाफ और अधिकारी विमान के गंतव्य तक पहुंचने के बाद बचे हुए खाने और राशन सामग्री का इस्तेमाल 'अपने निजी इस्तेमाल' के लिए करते हैं। इस पत्र में यह भी कहा गया था कि इस तरह से कार्यों में लिप्त अधिकारियों को निलंबित कर दिया जाएगा।
वहीं एयर इंडिया के एक अधिकारी न नाम न छापने के शर्त पर बताया कि साल 2017 में जारी परिपत्र के बाद से एयरलाइन ने बचे हुए खाने और राश सामग्री की चोरी करते हुए पाए गए कैटरिंग विभाग के दो कर्मचारियं और केबिन क्रू के दो कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसमें लिप्त पाए गए कैटरिंग विभाग के एक सहायक प्रबंधक और एक वरिष्ठ सहायक को क्रमशः 63 दिन और तीन दिन के लिए निलंबित कर दिया गया था। इसके अलावा पिछले साल मार्च में नयी दिल्ली-सिडनी मार्ग के केबिन क्रू के दो सदस्यों को चेतावनी दी गयी और घरेलू उड़ानों तक सीमित कर दिया गया।
यह भी पढ़ें- राजस्थान: लड़कियों पर पति के दोस्त से शारीरिक संबंध बनाने के लिए प्रेशर डालती थी यह हॉस्टल वार्डन
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications