'पूरी तरह से वैक्सीनेट लोगों को केरल जाने के लिए RT-PCR टेस्ट करवाने की जरूरत नहीं है'
'पूरी तरह से वैक्सीनेट लोगों को केरल जाने के लिए RT-PCR टेस्ट करवाने की जरूरत नहीं है'
नई दिल्ली, 06 सितंबर: कोरोना वायरस के मामले फिलहाल देश में सबसे अधिक केरल से सामने आ रहे हैं। इसी दौरान एयर इंडिया ने रविवार (05 सितंबर) को एयर इंडिया ने कहा है कि जो लोग केरल का दौरा करना चाहते हैं, अगर वह पूरी तरह से वैक्सीनेट हैं तो उन्हें कोरोना की आरटी-पीसीआर टेस्ट कराने की जरूरत नहीं है। एयर इंडिया ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर ये जानकारी दी है।

एयर इंडिया ने लिखा, "घरेलू यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट" पूरी तरह से टीका लगाए गए, यानी जिन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज ले ली है, उनको आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट की जरूरत नहीं हैं। वैक्सीन की दोनों डोज लगवाए शख्स को अपने साथ वैक्सीन सर्टिफिकेट ले जाने की आवश्यकता है।"
केरल में दक्षिण भारत समेत पूरे देश में सबसे ज्यादा कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। रविवार को केरल में 24 घंटे के 26,701 नए कोविड-19 मामले सामने आए हैं और 74 मौतें दर्ज की गई हैं। वहीं पूरे देश भर में कोरोना के बीते 24 घंटे में 38,948 नए मामले सामने आए हैं और 219 लोगों की मौत हुई है। यानी देश के 60 फीसदी से ज्यादा कोविड-19 केस अकेले केरल से आ रहे हैं। केरल के स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय के अनुसार, राज्य में मरने वालों की कुल संख्या 21,496 तक पहुंच गई है। वहीं केरल में एक्टिव केसों की संख्या 2,47,791 है।
केरल के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना से 28,900 मरीज ठीक हुए हैं। यानी केरल में कुल मिलाकर अब तक 39,37,996 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं केरल में शनिवार और रविवार के बीच 1,55,543 सैंपल का टेस्ट किया गया था। केरल में फिलहाल पॉजिटिविटी रेट 17.17 प्रतिशत है।












Click it and Unblock the Notifications