Air India के विमानों क्यों आती है बार- बार खराबी? क्या विमानों का पुराना होना है बड़ी वजह? जानिए
एयर इंडिया एयरलाइंस एक अलग द्वंद से गुजर है। इसके साथ ही इस विमानन कंपनी अब बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। ऐसे में यात्रियों की सुविधाओं और कंपनी के प्लेन में खराबी आना पिछले कुछ महीनों से आम बात होती जा रही है।
एयर इंडिया में इट्स में देरी ही नहीं विमान के अंदर भी कई कमियां सामने आईं। जिसमें सीटों में खराबी के अलावा यात्रियों को सर्व किए जाने फूड की क्वालिटी को लेकर सवाल खड़े हुए।

व्यवस्थाओं को लेकर शिकायतों के बीच पर विमानन कंपनी के विमानों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हाल के कुछ वर्षों के बीच एयर इंडिया के यात्री अक्सर एयर इंडिया के प्लेन में सीटों को लेकर शिकायत करते रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि विमान में जो सीटें लगी हैं, वे सही कंडीशन में नहीं हैं। इसके अलावा फ्लाइट में उपलब्ध इंटरटेनमेंट के साधन भी काम नहीं कर रहे।
वास्तव में समस्या क्या है?
एयर इंडिया के बेड़े में कुछ ऐसे विमान हैं, जो काफी पुराने हैं। ये B777 विमान हैं, जिनकी उम्र पूरी हो चुकी है। इनमें एक विमान सैन फ्रांसिस्को के लिए उड़ान भरता है तो वहीं दूसरा लंदन के लिए।
हालांकि एयरलाइंस कंपनी ने हालात को सुधारने के कई बड़े प्रयास किए। लेकिन कोरोना काल से लगातार एयर इंडिया बुरे दौर से गुजर रही है और वो अब तक इससे उबर नहीं पाई है।\












Click it and Unblock the Notifications