Air India: तकनीकी खराबी के चलते रूस में फंसा एयर इंडिया का विमान मुंबई पहुंचा
एयर इंडिया के विमान के इंजन में तकनीकी खराबी आने की वजह से विमान रूस में फंसा था। दो दिन तक फंसा रहने के बाद विमान आखिरकार मुंबई वापस लौट आया है।
Air India: एयर इंडिया बोइंग एयरक्राफ्ट AI 173 जिसके एक इंजन में खराबी आई थी और उसे मगडान एयरपोर्ट पर लैंड कराना पड़ा था, वह अब वापस मुंबई आ चुका है। यह विमान शनिवार की शाम को मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड किया।
बता दें कि एयर इंडिया के विमान के इंजन में आयी खराबी को को मगडान एयरपोर्ट पर सही किया गया, जिसके बाद इसे वापस रवाना किया गया। विमान में 6 जून को खराबी आई थी। विमान ने दिल्ली से सैन फ्रैंसिस्को के लिए उड़ान भरी थी। विमान में कुल 216 यात्री सवार थे, जबकि 16 क्रू के सदस्य थे।

विमान के इंजन में खराबी की जानकारी मिलने के बाद इसे ईस्ट रूस के पोर्ट सिटी मगडान में लैंड कराया गया। दो दिन तक वमान में सवार यात्री और क्रू के सदस्य यहां फंसे रहे, इसके बाद 8 जून को सैन फ्रैंसिस्को इन लोगों को रवाना किया गया।
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि B777-200LR एयरक्राफ्ट को रूस के मगडान में लैंड कराया गया था, विमान यहां से रवाना हो चुका है और मुंबई पहुंच रहा है।
हम यह स्पष्ट तौर पर कह सकते हैं कि विमान के ऑयल सिस्टम में खराबी आई थी, जिसे इंजीनियर्स ने ठीक किया और इसे वापस रवाना किया गया। विमान के सभी सेफ्टी सिस्टम को चेक किया गया।
एयर इंडिया की ओर से कहा गया है कि जो यात्री इस विमान में सवार थे उनका टिकट का पूरा पैसा वापस किया जाएगा। एयरलाइन की ओर से कहा गया है कि यात्रियों को टिकट का पूरा पैसा वापस करने के साथ ही उन्हें भविष्य की यात्रा के लिए एक वाउचर भी दिया जाएगा।
बता दें कि विमान में आई खराबी की वजह से यात्रियों को अपना सफर पूरा करने में 56 घंटे का समय लग गया था। विमान कंपनी की ओर से यात्रियों को हुई असुविधा के लिए भी खेद जताया गया था। विमान कंपनी की ओर से यात्रियों को कहा गया था कि कुछ तकनीकी खराबी के चलते, यात्रियों की सुरक्षा की प्राथमिकता को देखते हुए विमान को नजदीकी एयरपोर्ट पर लैंड कराया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications