VIDEO: एयर इंडिया के प्लेन में उड़ान के दौरान गिरी 'खिड़की', तीन घायल
रविवार को एयर इंडिया के विमान AI 462 में अचानक झटका लगा। अचानक झटका लगने की वजह से विंडो का पैनल टूटकर एक पैसेंजर के सिर के ऊपर गिर गया जिसकी वजह से वो घायल हो गया इसके अलावा दो अन्य यात्रियों को भी चोट आई हैं
नई दिल्ली। अमृतसर से दिल्ली की उड़ान के दौरान एयर इंडिया के विमान में एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया लेकिन विमान को झटके का सामना करना पड़ा। जिस वजह से विमान के अंदर खिड़की का अंदरूनी हिस्सा गिर गया। इससे विमान के अंदर तीन यात्री घायल हो गए। इस हादसे में कुछ ऑक्सीजन मास्क भी खुल गए। हालांकि गनीमत इस बात की रही कि कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। झटके के बाद विमान के अंदर अफरा तफरी मच गई और यात्री काफी डर गए. जिसके बाद एयर होस्टेस और विमान के स्टाफ ने यात्रियों को संभाला।

रविवार को एयर इंडिया के विमान AI 462 में अचानक झटका लगा। अचानक झटका लगने की वजह से विंडो का पैनल टूटकर एक पैसेंजर के सिर के ऊपर गिर गया जिसकी वजह से वो घायल हो गया इसके अलावा दो अन्य यात्रियों को भी चोट आई हैं। खबरों की मानें तो पैसेंजर ने शायद सीट बैल्ट नहीं पहनी हुई थी जिसकी वजह से उन्हें चोट लग गई।ऐसा सब होते देख वहां मौजूद सभी यात्री डर गए और विमान में हड़कंप मच गया। इतना ही नहीं विमान में झटका लगने की वजह से उसमें मौजूद ऑक्सीजन मास्क भी गिर गए। एयरलाइन अथॉरिटीज और एविएशन एजेंसियां भी ये सब देखकर हैरान रह गए। एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'यह बड़ा अजीब हादसा है, मामले की जांच की जा रही है'। फिलहाल दिल्ली लैंड करते ही तीनों घायलों को अस्पताल में एडमिट करवा दिया गया है। एयर इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'घायलों का पूरा ध्यान रखा गया है और दिल्ली उतरते ही उन्हें अस्पताल पहुंचा दिया गया।
बता दें कि विमान के अंदर ये झटका मौसम में खराबी कारण आता है। ऊंचाई पर विमान में झटके आना सामान्य बात है लेकिन इस झटके की वजह से खिड़की का हिस्सा ही गिर जाए ये यात्रियों के लिए खतरनाक है।
Oh God .... @airindiain
— Gurbrinder Singh Chahal (@gschahal) April 22, 2018
What steps taken after this incident that it will not happen again.#airindia@sureshpprabhu pic.twitter.com/NVLHBAIr16
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड












Click it and Unblock the Notifications