Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Air India plane crash: विजय रूपाणी से पहले इन राज्‍यों के सीएम की हो चुकी है विमान हादसे में मौत

Air India Plane Crash: 12 जून 2025 को अहमदाबाद एयरपोर्ट से अहमदाबाद-लंदन गेटविक उड़ान भरने वाली फ्लाइट संख्या AI 171 हादसे का शिकार हो गई है। एयरपोर्ट से उड़ान भरने के तुरंत बाद ही विमान दुर्घटना का शिकार हो गया था। इस फ्लाइट में गुजरात के पूर्व मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे जिनकी मौत हो गई है। भाजपा प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने विजय रूपाणी की हादसे में मुत्‍यु की पुष्टि की है। पूर्व मुख्‍यमंत्री लंदन अपनी बेटी के पास जा रहे थे।

विजय रूपाणी पिछले तीन सालों से पंजाब और चंडीगढ़ भाजपा प्रभारी का पद संभाल रहे थे। विजय रूपाणी से पहले गुजरात ही नहीं दो अन्‍य राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री विमान हादसे में अपनी जान गवां चुके हैं। आइए जानते हैं उन मुख्‍यमत्रियों के बारे में जिनकी रूपाणी की तरह विमान हादसे में दर्दनाक मौत हुई।

Air India Plane Crash

1965 में गुजरात के सीएम की विमान दुर्घटना में मौत

19 सितंबर 1965 को गुजरात के मुख्यमंत्री बलवंतराय मेहता की भी एक विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान, बलवंतराय मेहता का नागरिक बीचक्राफ्ट विमान, जो अहमदाबाद से मीठापुर जा रहा था, कच्छ के रण के पास पाकिस्तान वायु सेना द्वारा मार गिराया गया था। इस दुर्घटना में वे, उनकी पत्नी, कर्मचारी, एक पत्रकार और चालक दल के सदस्य की मृत्‍यु हो गई थी।

वर्ष 2009 में आंध्र प्रदेश सीएम की विमान हाइसे में मौत

गुजरात अकेला ऐसा राज्य नहीं है जिसने विमान दुर्घटना में अपना मुख्‍यमंत्री खोया है। वर्ष 2009 में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी की नल्लामाला के जंगलों में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हो गया था जिसमें तत्‍कालीन मुख्‍मंत्री की मृत्यु हो गई थी। खराब मौसम, तकनीकी खराबी और पायलट की त्रुटि के कारण यह हादसा हुआ था।

वर्ष 2011 में अरुणाचल प्रदेश सीएम की विमान हादसे में मौत

2011 में, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री दोरजी खांडू की मौत तब हुई जब उनका हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण एक पहाड़ी से टकरा गया। उनका शव हिमालय की ठंड में 13,700 फीट की ऊंचाई पर जला हुआ और क्षत-विक्षत अवस्था में पाया गया था।

Vijay Rupani: कौन थे गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी? अहमदाबाद में क्रैश हुए विमान में थे सवारAir

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+