Vijay Rupani: कौन थे गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी? अहमदाबाद में क्रैश हुए विमान में थे सवार
Who is Vijay Rupani: गुरुवार की दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही एक इंटरनेशनल फ्लाइट हादसे का शिकार हो गई। एयर इंडिया की यह फ्लाइट लंदन जा रही थी, लेकिन टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एयरपोर्ट के पास का इलाका काले धुएं से भर गया।
इस विमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी सवार थे। प्लेन क्रैश में पूर्व सीएम रूपाणी की भी मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार वो लंदन अपनी बेटी के पास जा रहे थे, अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए। दुर्घटनाग्रस्त फ्लाइट में कुल यात्रियों की संख्या 242 थी। बताया जा रहा है, पूर्व सीएम रूपाणी विमान की सीट नंबर 2D पर सवार थे।

हादसे के 3 दिन बाद, जून को विजय रूपाणी के शव की पहचान DNA सैम्पलिंग द्वारा की गई है। धमाका इतना भीषण था कि आग की चपेट में आने के बाद किसी का भी शव पहचानने योग्य नहीं बचा था।
गुरुवार दोपहर अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही एयर इंडिया का एक बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह फ्लाइट लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई थी। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 यात्री और 12 क्रू सदस्य शामिल हैं। विमान में 61 विदेशी यात्रियों के सवार होने की जानकारी भी सामने आई है। जिनमें 53 ब्रिटिश, 6 पुर्तगाली और 1 कनाडाई यात्री शामिल थे।
ये भी पढ़ें: Air India Passenger List: अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया प्लेन AI-171 के यात्रियों की सूची, कौन-कौन था?
हादसे में बचा केवल एक यात्री
इस हादसे में विमान में सवार केवल एक व्यक्ति जीवित बचा है। घटनास्थल से हादसे के दिन करीब 100 से ज्यादा डेड बॉडी बरामद की गई। धीरे-धीरे ये आंकड़ा बढ़कर 270 के बार जा चुका है।
पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी थे विमान में सवार
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी इस फ्लाइट में सवार थे। उनके नाम की चर्चा के बाद प्रशासन और पार्टी दोनों ही सतर्क हो गए हैं। विजय रूपाणी ने अगस्त 2016 से सितंबर 2021 तक गुजरात के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी निभाई थी। उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले इस्तीफा दे दिया था।
कौन हैं विजय रूपाणी?
विजयभाई रामनिकलालभाई विजय रूपाणी का जन्म 2 अगस्त 1956 को म्यांमार के यांगून शहर में हुआ था। बचपन में उनका परिवार राजकोट, गुजरात आ गया। वह एक जैन बनिया परिवार से ताल्लुक रखते हैं। छात्र जीवन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे और 1971 में जनसंघ के सदस्य बन गए।
आपातकाल में रहे थे जेल में
1976 में देश में लगे आपातकाल के दौरान विजय रूपाणी को 11 महीने तक जेल में रहना पड़ा। इसके बाद उन्होंने नगर राजनीति में कदम रखा और 1996-97 में राजकोट नगर निगम के महापौर बने।
राज्य और राष्ट्रीय राजनीति में पहचान
रूपाणी ने भाजपा में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। वे गुजरात भाजपा के महासचिव, गुजरात पर्यटन निगम के अध्यक्ष और 2006 से 2012 तक राज्यसभा सदस्य भी रहे। 2014 में वे राजकोट पश्चिम से विधायक चुने गए। इसके बाद उन्हें आनंदीबेन पटेल की सरकार में मंत्री बनाया गया। फरवरी 2016 में वे प्रदेश अध्यक्ष और अगस्त में मुख्यमंत्री बन गए।
मुख्यमंत्री रहते दूसरी बार सत्ता में लौटे
2017 में भाजपा ने विजय रूपाणी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। इसके बाद वे दूसरी बार मुख्यमंत्री बने। सितंबर 2021 में उन्होंने स्वेच्छा से इस्तीफा दे दिया और उनकी जगह भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बनाया गया। मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद भी विजय रूपाणी भाजपा के कई अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे महाराष्ट्र और पंजाब जैसे राज्यों में भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर काम कर चुके हैं। हाल ही में वे पंजाब के लुधियाना में पार्टी कार्यकर्ताओं और व्यापारियों से मुलाकात करते नजर आए थे।
2021 में प्रभावशाली नेताओं में शामिल
विजय रूपाणी को 2021 में भारत के सबसे प्रभावशाली नेताओं में शामिल किया गया था। वे कानून की पढ़ाई कर चुके हैं और अपने पारिवारिक व्यापार 'रासिकलाल एंड सन्स' में भी जुड़ाव रखते हैं। वे शेयर बाजार में भी काम कर चुके हैं।
एयरपोर्ट के पास धुएं के बादल
सदर वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के आसपास के इलाकों से आई तस्वीरों में देखा गया कि काले धुएं का बड़ा गुबार आसमान में फैला हुआ था। यह हादसा दोपहर करीब 1:10 बजे हुआ, जब फ्लाइट संख्या AI 171 ने उड़ान भरी थी।
जांच जारी, पुष्टि का इंतजार
फिलहाल विमान हादसे की जांच चल रही है और सभी यात्रियों की पहचान की जा रही है। विजय रूपाणी के इस फ्लाइट में सवार होने की खबर ने राजनीतिक गलियारों में बड़ी हलचल पैदा कर दी है। प्रशासन और एयरलाइन से आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश, पूर्व CM विजय रूपाणी समेत सवार 242 यात्री
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications