Air India pax urinating case: शंकर मिश्रा के पिता का दावा, बोले-वो 72 घंटों से सोया नहीं, दबाव में मांगी माफी

श्याम मिश्रा ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि वह ऐसा करेगा। पीड़िता 72 साल की महिला है, वह अपनी मां की तरह है। मेरा बेटा 34 साल का है। वह ऐसे कैसे कर सकता है?

शंकर मिश्रा के पिता का दावा, बोले-वो 72 घंटों से सोया नहीं, दबाव में मांगी माफी

Air India pax urinating case: एयर इंडिया की फ्लाइट में एक महिला यात्री पर पेशाब करने वाले शंकर मिश्रा के पिता ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है। श्याम मिश्रा ने कहा कि यह मामला पूरी तरह से झूठा है। मेरा बेटा 30-35 घंटे से सोया नहीं था। रात के खाने के बाद हो सकता है कि उसने क्रू द्वारा दिए गए शराब को पी लिया हो और फिर सो गया हो। जहां तक ​​मेरी समझ है, उसके उठने के बाद एयरलाइन कर्मचारियों ने उससे पूछताछ की है।

श्याम मिश्रा ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि वह ऐसा करेगा। पीड़िता 72 साल की महिला है, वह अपनी मां की तरह है। मेरा बेटा 34 साल का है। वह ऐसे कैसे कर सकता है? वह शादीशुदा है और उसकी एक 18 साल की बेटी है।

Recommended Video

    Bangkok से India आ रही फ्लाइट में यात्रियों के बीच मारपीट, नहीं देखी होगी ऐसी फाइट | वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि एयर इंडिया की फ्लाइट में 26 नवंबर 2022 को 77 साल की एक महिला पर पेशाब करने वाले शख्स शंकर मिश्रा ने बयान जारी कर दावा किया है कि मामला सुलझा लिया गया है। मुंबई के बिजनेस मैन शंकर मिश्रा ने कहा कि उनके और 77 वर्षीय महिला के बीच मामले को सुलझा लिया गया है और बुजुर्ग महिला को मुआवजा दिया गया है। मुंबई का रहने वाला बिजनेसमैन आरोपी शंकर मिश्रा ने अपने वकीलों के जरिए बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है, "आरोपी और महिला के बीच व्हाट्सएप संदेश स्पष्ट रूप से दिखाते हैं कि आरोपी ने 28 नवंबर को कपड़े और बैग साफ करवाए थे और 30 नवंबर को उन्हें डिलीवर किया गया था।

    महिला ने अपने संदेश में स्पष्ट रूप से कथित कृत्य की निंदा की है और शिकायत दर्ज करने का कोई इरादा नहीं दिखाया है। शंकर मिश्रा के वकील के बयान में यह भी दावा किया गया है कि महिला की शिकायत केवल एयर इंडिया द्वारा भुगतान किए जा रहे पर्याप्त मुआवजे के संबंध में थी, जिसके लिए उसने 20 दिसंबर 2022 को शिकायत की थी। शंकर मिश्रा ने 28 नवंबर 2022 को पेटीएम पर दोनों पक्षों के बीच समझौते के मुआवजे का भुगतान किया था। लेकिन लगभग एक महीने बाद बयान के अनुसार महिला की बेटी ने 19 दिसंबर को पैसे वापस कर दिए थे।

    बयान में कहा गया है कि इस घटना का कोई चश्मदीद गवाह नहीं था और केबिन क्रू के बयानों से पार्टियों के बीच हुए समझौते की भी पुष्टि हुई है। इसमें कहा गया है, "आरोपी शंकर मिश्रा को देश की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और वह जांच प्रक्रिया में सहयोग करेगा।"

    यह भी पढ़ें- 'मामला सुलझ गया, महिला को दिया गया मुआवजा', एयर इंडिया फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाले शंकर मिश्रा का दावा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+