'मामला सुलझ गया, महिला को दिया गया मुआवजा', एयर इंडिया फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाले शंकर मिश्रा का दावा

मुंबई का रहने वाला बिजनेसमैन आरोपी शंकर मिश्रा ने ने नशे की हालत में, अपनी सह-यात्री पर न्यूयॉर्क से नई दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की एक बिजनेस क्लास फ्लाइट में 26 नवंबर 2022 को पेशाब किया था।

Air India Shankar Mishra

एयर इंडिया की फ्लाइट में 26 नवंबर 2022 को 77 साल की एक महिला पर पेशाब करने वाले शख्स शंकर मिश्रा ने बयान जारी कर दावा किया है कि मामला सुलझा लिया गया है। मुंबई के बिजनेस मैन शंकर मिश्रा ने कहा कि उनके और 77 वर्षीय महिला के बीच मामले को सुलझा लिया गया है और बुजुर्ग महिला को मुआवजा दिया गया है। मुंबई का रहने वाला बिजनेसमैन आरोपी शंकर मिश्रा ने अपने वकीलों के जरिए बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है, "आरोपी और महिला के बीच व्हाट्सएप संदेश स्पष्ट रूप से दिखाते हैं कि आरोपी ने 28 नवंबर को कपड़े और बैग साफ करवाए थे और 30 नवंबर को उन्हें डिलीवर किया गया था।

महिला नहीं दर्ज करवानी चाहती शिकायत!

महिला नहीं दर्ज करवानी चाहती शिकायत!

महिला ने अपने संदेश में स्पष्ट रूप से कथित कृत्य की निंदा की है और शिकायत दर्ज करने का कोई इरादा नहीं दिखाया है। शंकर मिश्रा के वकील के बयान में यह भी दावा किया गया है कि महिला की शिकायत केवल एयर इंडिया द्वारा भुगतान किए जा रहे पर्याप्त मुआवजे के संबंध में थी, जिसके लिए उसने 20 दिसंबर 2022 को शिकायत की थी। शंकर मिश्रा ने 28 नवंबर 2022 को पेटीएम पर दोनों पक्षों के बीच समझौते के मुआवजे का भुगतान किया था। लेकिन लगभग एक महीने बाद बयान के अनुसार महिला की बेटी ने 19 दिसंबर को पैसे वापस कर दिए थे।

शंकर मिश्रा जांच में करेंगे सहयोग

शंकर मिश्रा जांच में करेंगे सहयोग

बयान में कहा गया है कि इस घटना का कोई चश्मदीद गवाह नहीं था और केबिन क्रू के बयानों से पार्टियों के बीच हुए समझौते की भी पुष्टि हुई है। इसमें कहा गया है, "आरोपी शंकर मिश्रा को देश की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और वह जांच प्रक्रिया में सहयोग करेगा।"

'महिला के सामने माफी की भीख मांगने लगा था आरोपी'

'महिला के सामने माफी की भीख मांगने लगा था आरोपी'

एक दस्तावेज से पता चलता है कि बिजनेस क्लास में नशे में धुत शंकर मिश्रा ने उस महिला ने घटना के बाद उसी दिन रो-रोकर माफी मांगी थी। एनडीटीवी में छपी रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी को महिला के ऊपर पेशाब करने के बाद जब केबिन क्रू शख्स को महिला के पास ले गए तो महिला हैरान रह गई क्योंक शंकर मिश्रा जोर-जोर से रोने लगा और कहने लगा कि उसको माफ कर दिया जाए।

शंकर मिश्रा की आखिरी लोकेशन बेंगलुरु ट्रेस हुई

शंकर मिश्रा की आखिरी लोकेशन बेंगलुरु ट्रेस हुई

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने इस मामले पर शंकर मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और गिरफ्तारी की तलाश में है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक आरोपी यात्री शंकर मिश्रा की आखिरी लोकेशन बेंगलुरु ट्रेस हुई। तकनीकी सर्विलांस का इस्तेमाल कर उसकी तलाश की जा रही है, एलओसी जारी किया गया। दिल्ली पुलिस ने पायलट समेत 6-8 फ्लाइट क्रू मेंबर्स को तलब किया है और जांच में शामिल होने के लिए कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+