टाटा का हुआ एयर इंडिया, अब यात्रियों का इस खास संदेश के साथ स्वागत करेंगे पायलट

नई दिल्ली, 28 जनवरी। एयर इंडिया को आधिकारिक तौर पर भारत सरकार की ओर से 27 जनवरी को सौंप दिया गया है। इसके साथ ही अब एयर इंडिया का पूरा नियंत्रण टाटा ग्रुप के पास आ गया है। टाटा ग्रुप में वापसी के साथ ही एयर इंडिया ने अपने यात्रियों के लिए खास संदेश भेजा है। रिपोर्ट के अनुसार जब एयर इंडिया का विमान उड़ान के लिए तैयार होगा तो विमान के दरवाजे बंद होने के बाद पायलट यात्रियों के लिए उड़ान से पहले एक खास संदेश पढ़ेंगे।

air india

पायलट यात्रियों का स्वागत करते हुए कहेंगे, डियर गेस्ट्स, मैं आपका कैप्टन बोल रहा हूं, इस ऐतिहासिक विमान में आपका स्वागत है जोकि एक विशेष घटना की प्रतीक है। इसके साथ ही पायलट कहेंगे, आपका एयर इंडिया के भविष्य में स्वागत है, हम आशा करत हैं कि आप अपनी यात्रा का आनंद लें, शुक्रिया। गौर करने वाली बात है कि 69 साल के बाद एक बार फिर से एयर इंडिया वापस टाटा ग्रुप के पास वापस आई है।

बता दें कि पिछले साल 8 अक्टूबर को एयर इंडिया को टाटा ग्रुप की कंपनी टैलेस प्राइवेट लिमिटेड को बेच दिया गया था। कंपनी ने नीलामी की प्रकिया में सबसे अधिक बोली लगाकर एयर इंडिया को अपने नाम किया था। गुरुवार को जारी एक बयान में टाटा ग्रुप ने कहा कि हमने एयर इंडिया के मैनेजमेंट और विमान के ऑपरेशन पर पूरी तरह से नियंत्रण हासिल कर लिया है। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन और कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने एयर इंडिया के अधिग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। कंपनी के हैंडओवर के बाद चंद्रशेखरन ने कहा कि हम खुश हैं कि एयर इंडिया एक बार फिर से वापस टाटा ग्रुप में आ गया है। हम सभी के साथ मिलकर काम करने को लेकर आशान्वित हैं और एयर इंडिया को विश्वस्तरीय एयरलाइन बनाएंगे।

Recommended Video

      Ratan Tata: रतन टाटा का कौन है ये खास दोस्त? जिसके साथ सेलिब्रेट किया अपना Birthday | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+