एयर इंडिया के इतिहास में पहली बार किसी कर्मचारी को मिली इतनी बड़ी सौगात!
नई दिल्ली। सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया के इतिहास में पहली बार कुछ ऐसा हुआ है जिसके बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे। दरअसल, कंपनी ने अपने एक कर्मचारी की ईमानदारी से खुश होकर उसे आउट आॅफ टर्न प्रमोशन दिया है! सिक्योरिटी विंग में तैनात इस कर्मचारी का नाम सुभाष चंदर है। एयर इंडिया का मस्त ऑफर, मात्र 2870 रूपये में भरो उड़ान

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, एयर इंडिया ने बताया कि सुभाष ने विमान में छूट जाने वाला यात्रियों का सामान और पैसे कई बार लौटाए हैं। हाल ही में 13 जून को सुभाष हॉन्गकॉन्ग से आने वाली एक फ्लाइट की जांच कर रहे थे, कि तभी उन्हें उसमें एक पाउच मिला।
इस पाउच में पांच लाख रुपए की विदेश मुद्रा थी, जो कि सुभाष ने एयर इंडिया को सौंप दी और संबंधित यात्री को इसे लौटा दिया गया। इससे पहले भी 25 अगस्त 2003 में सुभाष ने अपनी ईमानदारी का परिचय दिया था जब सऊदी अरब से भोपाल आए एक यात्री के सोने के गहने विमान में ही छूट गए थे। सुभाष चंदर ने उन्हें भी लौटा दिया था।
एयर इंडिया के एक अधिकारी की मानें तो ऐसे कई मौके आए हैं जब चंदर ने यात्रियों के बेशकीमतों सामान को वापस लौटाकर अपनी ईमानदारी का परिचय दिया है। 15 अगस्त को पिपिंग सेरेमनी के दौरान कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर(सिक्योरिटी) आलोक सिंह ने चंदर को ऑफिसर रैंक(सिक्योरिटी) दी।
एयर इंडिया के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि जब एक कर्मचारी को ईमानदारी की इतनी बड़ी सौगात मिली है। चंदर का आउट आॅफ टर्न प्रमोशन करने का फैसला खुद एयर इंडिया के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अश्विनी लोहानी ने किया।












Click it and Unblock the Notifications