Afghanistan Row: एयरस्पेस बंद, दिल्ली-काबुल के बीच की Air India की सभी फ्लाइट्स कैंसल
नई दिल्ली, 16 अगस्त। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद काबुल एयरपोर्ट पर देश छोड़ने के लिए लोग उमड़ पड़े हैं। ऐसे में भारत भी अपने कर्मचारियों और लोगों को जल्द से जल्द वहां से निकालने की तैयारी में जुटा है। लेकिन इसी बीच बड़ी खबर ये है कि अफगान एयरस्पेस को बंद कर दिया गया है, जिसके चलते काबुल हवाई अड्डे से अब किसी भी उड़ान का परिचालन नहीं हो सकेगा। इस बारे में ANI को एयर इंडिया की ओर से बयान दिया गया है कि 'अफगान हवाई क्षेत्र बंद हो गया है,ऐसे में फ्लाइट ऑपरेट नहीं हो सकती हैं,फिलहाल दिल्ली-काबुल के बीच की सभी फ्लाइट्स कैंसल हो गई है।'
Recommended Video

मालूम हो कि इससे पहले भारत सरकार ने एयरइंडिया को काबुल से आपातकालीन निकासी के लिए दो विमानों को स्टैंडबाय पर रखने का आदेश दिया था। ANI के मुताबिक एयर इंडिया ने काबुल से नई दिल्ली के लिए आपातकालीन ऑपरेशन के लिए एक दल तैयार भी कर लिया है। जिसके बाद एयर इंडिया की दिल्ली से काबुल जाने वाली फ्लाइट का टाइम बदल दिया गया था। अब ये रात 8:30 बजे की बजाय 12:30 बजे उड़ान भरने वाली थी।
तालिबान द्वारा अफगानिस्तान पर कब्जा
मालूम हो कि अफगानिस्तान पर अब तालिबान का कब्जा हो गया है। रविवार को तालिबान के लड़ाकों ने राजधानी काबुल पर भी कब्जा कर लिया है। तालिबान के कब्जे के बाद राष्ट्रपति अशरफ गनी ने देश छोड़ दिया है। अफगानिस्तान में शरिया कानून लागू करने के ऐलान के बीच तालिबान के प्रवक्ता जैबिहुल्ला मुजाहिद ने इंडिया से अच्छे रिलेशन की बात की है। उन्होंने कहा कि डरने की आवश्यकता किसी को नहीं है। भारत के राजनयिक अफगानिस्तान यहां पूरी तरह से सुरक्षित रहेंगे।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान
अफगानिस्तान की मौजूदा हालात पर आज सुबह अमेरिकी विदेश मंत्रालय की ओर से बयान जारी किया गया है। जिसमें कहा गया कि अफगानिस्तान के बिगड़ते हालात को देखते हुए जो अफगानी और अंतरराष्ट्रीय नागरिक अफगानिस्तान छोड़ना चाहते हैं उन्हें देश छोड़ने की इजाजत देनी चाहिए। सड़क, एयरपोर्ट, बॉर्डर क्रॉसिंग को खुले रहने देना चाहिए और शांति को बहाल करना चाहिए। अफगान के लोगों को सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान के साथ रहने का अधिकार है। अमेरिका उनकी मदद करने को पूरी तरह से तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications