फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाले शंकर मिश्रा को कंपनी ने नौकरी से निकाला
एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाले शंकर मिश्रा को कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया है। इस बात की जानकारी कंपनी की तरफ से खुद दी गई है।

एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला के ऊपर पेशाब करने वाले शंकर मिश्रा को वेल्स फार्गो मल्टीनेशनल कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया है। इस बात की जानकारी कंपनी की तरफ से खुद दी गई है। आपको बता दें कि यह घटना न्यूयॉर्क से दिल्ली आने वाली फ्लाइट में हुई थी।
इस संबंध में एक बयान जारी करते हुए वेल्स फार्गो ने कहा कि वेल्स फार्गो कर्मचारियों को पेशेवर और व्यक्तिगत व्यवहार के उच्चतम मानकों पर रखता है। इस तरह के आरोप बेहद ही परेशान करने वाले हैं। ऐसे में इस व्यक्ति की सेवा को वेल्स फार्गों से समाप्त किया जाता है। हम कानून प्रवर्तन के साथ सहयोग कर रहे हैं और किसी भी पूछताछ के लिए सहयोग को तैयार हैं।
इससे पहले DGCA ने एयर इंडिया को नोटिस जारी करके मामले में जवाब मांगा गया था। साथ ही डीजीसीए की तरफ से एयर इंडिया को इसके लिए फटकार भी लगाई गई थी। वहीं, इससे पहले एयर इंडिया की फ्लाइट में 26 नवंबर 2022 को 77 साल की एक महिला पर पेशाब करने वाले शख्स शंकर मिश्रा ने एक बयान भी जारी किया था।
Recommended Video

अपने बयान में उसने दावा किया था कि मामला सुलझा लिया गया है। शंकर मिश्रा ने कहा था कि उनके और 77 वर्षीय महिला के बीच मामले को सुलझा लिया गया है और बुजुर्ग महिला को मुआवजा दिया गया है।आपको बता दें कि शंकर मिश्रा ने यह बयान अपने वकीलों के जरिए जारी किया है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि मिश्रा मुंबई का रहने वाला है। हमने अपनी टीमों को उसके ज्ञात स्थानों पर मुंबई भेजा था, लेकिन वह फरार था। हमारी टीमें उसका पता लगाने की कोशिश कर रही हैं।
पुलिस के मुताबिक मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उस पर धारा 294 (सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत), 354 (महिला का शील भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल), 509 (शब्द, हावभाव या कृत्य का इरादा) के तहत आरोप लगाए गए हैं। साथ ही भारतीय दंड संहिता की धारा 510 (शराबी व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक रूप से दुराचार) के साथ-साथ विमान नियमों के तहत महिला की मर्यादा का अपमान करना का भी केस दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें- 'मामला सुलझ गया, महिला को दिया गया मुआवजा', एयर इंडिया फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाले शंकर मिश्रा का दावा












Click it and Unblock the Notifications