एयरइंडिया विमान के इंजन में खराबी, सुरक्षित लैंडिंग
नई दिल्ली। इन दिनों दुर्भागय से विमानों की गृह-दशा ठीक नहीं चल रही है। दिल्ली से अहमदाबाद जा रहे एयर इंडिया के एक विमान को उसके लैंडिंग गियर में एक समस्या के के चलते जयपुर में उतरना पड़ा।

इस अफरातफरी के बीच विमान में सवार 103 यात्रियों की जान गले में ही अचानक अटक गई। अधिकारियों ने कहा कि एयरबस 321 सुबह 6 बजे दिल्ली से निकला था और इसके लैंडिंग गियर में एक तकनीकी गड़बड़ी के संदेह के कारण वह जयपुर में आपात् तौर पर उतरा।
पढ़ें- योजना की जल्द शुरुआत
यात्रियों को उनके आगे के सफर पर ले जाने के लिए दिल्ली से एक अन्य विमान भेजा गया। विमान सुबह 9 बजे अहमदाबाद पहुंचा। इसके बाद से अभी तक हालात सामान्य हैं व किसी भी यात्री को किसी भी तरह की असुविधा नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications