Air India की सिडनी से दिल्‍ली आ रही फ्लाइट में यात्री ने सीनियरऑफिसर को मारा थप्‍पड़, मरोड़ दी गर्दन

एयर इंडिया में आए दिन यात्रियों द्वारा की जा रही बदसलूकी और उत्‍पात मचाने की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। एक बार फिर एयर इंडिया में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है।

air india

दरअसल, एयर इंडिया की फ्लाइट जो सिडनी से दिल्‍ली आ रही थी तब कथित तौर पर एक यात्री ने एयर इंडिया के वरिष्‍ठ अधिकारी को थप्‍पड़ रसीद कर दिया और तो और उसकी गर्दन तक मरोड़ दी।

सिडनी से दिल्‍ली आने वाली फ्लाइट की है ये घटना

ये घटना बीती 9 जुलाई की सिडनी से दिल्‍ली आने वाली फ्लाइट की घटना है। यात्री ने फ्लाइट में यात्रा कर रह रहे एयर इंडिया के सीनियर ऑफिसर से पहले मारापीटी की, क्रू मेंबर्स ने मना किए जानें के बाद भी वो दुर्व्यवहार करता रहा।

बिजनेस क्‍लॉस से इकोनॉमी की सीट कर बस आकर ही बैठा था

सूत्रों के अनुसार ये घटना तब हुई जब एयर इंडिया के एक वरिष्‍ठ अधिकारी बिजनेस क्‍लॉस में अपनी सीट में आई खराबी के कारण इकोनॉमी की सी पर शिफ्ट होना पड़ा उन्‍होंने केवल फ्लाइट में बैठे को पैसेन्‍जर से धीमे बोलने का अनुरोध किया तो वो उससे झगड़ने लगा और कुछ ही देर में एयर इंडिया के अधिकारी का थप्‍पड़ जड़ दिया और उनकी गर्दन मरोड़ दी।

अधिकारी ने शख्‍स से बस ये रिकवेस्‍ट की थी

सूत्र के मुताबिक, एयर इंडिया के अधिकारी को इकोनॉमी क्लास में सीट 30 सीट पर भेजगा गया था लेकिन वहां अन्य यात्री भी थे, इसलिए वो 25 नंबर सीट पर जाकर बैठ गए। तभी उनका को पैसेन्‍जर तेज आवाज में बात कर रहा थ तो उन्‍होंने उनसे धीमे बात करने का अनुरोध किया तो को पैसेंजर ने अधिकारी को थप्पड़ मारा, उसका सिर मरोड़ दिया और उसके साथ दुर्व्यवहार किया।

पांच क्रू मेबर्स समझाने पहुंचे लेकिन करता रहा बदसलूकी

शोर सुनने पर तुरंत बीच बचाव करने के लिए तुरंत पांच क्रू मेंबर्स आए लेकिन वो नहीं माना और इसके बाद उसे कंट्रोल करने के लिए एयर इंडिया के अधिकारी भी आए।

इमरजेंसी उपकरणों से कर रहा था खिलवाड़

ये यात्री बीच हवा में जब फ्लाइट थी तब फ्लाइट के इमरजेंसी उपकरणों के साथ खिलवाड़ कर रहा था और सीटों के बीच में गैलरी में लगातार चहलकदमी कर रहा था।अंत में केबिन सुपरवाइज़र को बुलाया पड़ा और उन्‍होंने यात्री को मौखिक और लिखित चेतावनी जारी की गई।

एयर इंडिया ने बताया आखिर हुआ था

घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एयर इंडिया ने एक बयान ने खुलासा किया कि 9 जुलाई, 2023 को सिडनी-दिल्ली उड़ान भरने वाले बोर्ड AI-301 पर एक यात्री ने मौखिक और लिखित चेतावनियों के बावजूद उड़ान के दौरान दुर्व्‍यवहार किया। जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। अन्य यात्री, जिनमें हमारा एक कर्मचारी भी शामिल था।

जानें क्‍या यात्री को मिली कोई सजा?

एयरलाइन ने कहा विमान की दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्री को सुरक्षा एजेंसी को सौंप दिया गया और बाद में उसने लिखित में माफी मांगी।एयरलाइन ने कहा कि देश के विमानन नियामक, डीजीसीए को घटना की "विधिवत जानकारी" दे दी गई है, और कहा कि वह "दुर्व्यवहार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाएगी। एयर इंडिया ने ये भी कहा कि उस यात्री पर कानूनी कार्रवाई भी करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+