केरल: कोझिकोड एयरपोर्ट पर विमान हादसे का शिकार, पायलट समेत 16 की मौत
नई दिल्ली: केरल में कोझिकोड एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात एयर इंडिया का एक विमान हादसे का शिकार हो गया, जिसमें 191 यात्री सवार थे। विमान दुबई से यात्रियों को लेकर आ रहा था, तभी ये हादसा हुआ। हादसे में पायलट, को-पायलट समेत 16 यात्रियों के मौत की खबर है, जबकि 123 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। वहीं घटना पर पीएम मोदी ने भी दुख व्यक्त किया है।
Recommended Video


जानकारी के मुताबिक दुबई से यात्रियों को लेकर कालीकट आ रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस का बोइंग-737 विमान कोझिकोड एयरपोर्ट के रनवे से आगे निकल गया। इस दौरान घाटी में गिरने से विमान के दो टुकड़े हो गए, हालांकि ईंधन में आग नहीं लगी। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। विमान में सवार घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ने घटना का एक वीडियो जारी किया है। जिसमें चारों ओर लोग भागते दिखाई दे रहे हैं। वहीं अंधेरा होने की वजह से राहत एवं बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है। जिस वजह से NDRF की टीम को भी बुला लिया गया। घायलों और मृतकों को लेकर अभी तक प्रशासन ने किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी है।
डीजीसीए के मुताबिक विमान में 174 यात्री, 10 बच्चे, 2 पायलट और 5 केबिन क्रु सवार थे। हादसे के वक्त आग नहीं लगी थी। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम जारी है। जब विमान लैंड हुआ तो उस वक्त भारी बारिश हो रही थी। जिस वजह से हादसा हुआ। डीजीसीए ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications