Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Airport Video: बेटी के सामने पैसेंजर को पीटने वाला Air India Express का पायलट कौन? गिड़गिड़ाती रही पत्नी

Air India Express pilot passenger beaten: दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 से सामने आई यह घटना सिर्फ एक झगड़े की कहानी नहीं है, बल्कि सवाल खड़े करती है कि क्या एयरपोर्ट जैसी सुरक्षित जगहों पर आम यात्री वाकई सुरक्षित हैं। एक पिता अंकित दीवान को उसकी 7 साल की बेटी के सामने पीटा गया और आरोप एक एयर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट कैप्टन वीरेंद्र सेजवाल पर है।

सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद यह मामला तेजी से सुर्खियों में आ गया है। पैसेंजर ने दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी, दिल्ली पुलिस से लेकर एयरपोर्ट सिक्योरिटी तक पर कई गंभीर सवाल खड़े कए हैं। आइए जानें क्या है पूरा मामला, कौन है पैसेंजर को पीटने वाला पायलट और क्या कार्रवाई हुई।

Air India Express pilot passenger beaten

कैसे शुरू हुआ विवाद?

पीड़ित पैसेंजर अंकित दीवान अपनी पत्नी, 4 महीने के बच्चे और 7 साल की बेटी के साथ यात्रा कर रहे थे। छोटे बच्चे के कारण एयरपोर्ट स्टाफ ने उन्हें स्टाफ और PRM यात्रियों वाली सिक्योरिटी लाइन से जाने को कहा। इसी दौरान एयर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट कैप्टन वीरेंद्र सेजवाल वहां पहुंचे और लाइन तोड़कर आगे बढ़ने लगे।

जब अंकित ने इसका विरोध किया, तो बात बहस तक पहुंच गई। अंकित का आरोप है कि पायलट ने उनसे अपमानजनक भाषा में बात की और कहा कि क्या वे अनपढ़ हैं और साइन पढ़ नहीं सकते। यहीं से मामला बिगड़ गया और हाथापाई की नौबत आ गई।

कौन है मारपीट करने वाला पायलट: पायलट कैप्टन वीरेंद्र का पूरा नाम वीरेंद्र सेजवाल है। वो एयर इंडिया एक्सप्रेस के स्थायी पायलट हैं। इस घटना के बाद फिलहाल उन्हें सस्पेंड कर दिया है। वो अभी किसी भी विमान को नहीं उड़ा सकते हैं। पायलट कैप्टन वीरेंद्र के पास अच्छा-खास फ्लाई का अनुभव है।

बेटी के सामने हमला, खून से सनी शर्ट, अंकित दीवान का पोस्ट वायरल

अंकित दीवान का दावा है कि पायलट ने उनकी पिटाई की, जिससे वह घायल हो गए और खून निकल आया। सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें वायरल हुईं, उनमें पायलट की शर्ट पर खून के धब्बे भी दिखे। अंकित का कहना है कि यह खून उनका ही है। सबसे दर्दनाक बात यह रही कि पूरी घटना उनकी 7 साल की बेटी के सामने हुई, जो अब भी डर और सदमे में है।

उन्होंने एक्स (ट्विटर का बदला हुआ नाम) पर लिखा,

''मेरी पूरी छुट्टी बर्बाद हो गई। यहां पहुंचते ही मुझे सबसे पहले डॉक्टर को दिखाना पड़ा। मेरी 7 साल की बेटी, जिसने अपने पिता को बेरहमी से पिटते देखा, अब भी डरी हुई है और सदमे में है। मुझे तो लगा था कि एयरपोर्ट सुरक्षित जगहों में से एक होता है। मुझ पर दबाव बनाकर मुझसे एक पत्र लिखवाया गया कि मैं इस मामले को आगे नहीं बढ़ाऊंगा। मेरे सामने दो ही विकल्प थे, या तो वह पत्र लिखूं या अपनी फ्लाइट मिस करूं और 1.2 लाख रुपये की हॉलिडे बुकिंग बर्बाद कर दूं। मेरे दोस्तों और शुभचिंतकों के लिए कहना चाहता हूं कि मैं अभी भी काफी हिला हुआ हूं, लेकिन मुझे कोई स्थायी चोट नहीं आई है। लेकिन मेरी बेटी के बारे में ऐसा नहीं कह सकता।''

'मेरी पत्नी फर्स्ट एड मांग रही थी, लेकिन 45 मिनट तक कुछ नहीं हुआ'

अंकिन ने अपने एक अन्य पोस्ट में लिखा,

''मेरी पत्नी लगातार फर्स्ट एड की मांग कर रही थीं। करीब 15 मिनट बाद एक व्यक्ति वहां पहुंचा, लेकिन उसके पास कुछ भी नहीं था। उसने कहा कि हमें मेडिकल सेंटर जाना होगा। मैंने पहले फर्स्ट एड लेने से मना कर दिया, लेकिन मेरी पत्नी बहुत घबरा गई थीं और चाहती थीं कि मुझे तुरंत फर्स्ट एड दी जाए, इसलिए मैंने हां कर दी। समस्या यह थी कि मेडिकल सेंटर एयर साइड में था और CISF ने मुझे सिक्योरिटी के अंदर जाने नहीं दिया। नतीजा यह हुआ कि करीब 45 मिनट बाद एक सूटकेस में दवाइयां लाकर दी गईं और तब जाकर मुझे फर्स्ट एड दी गई।क्या दिल्ली एयरपोर्ट पर हालात वाकई इतने बदतर हैं? अगर किसी को तुरंत फर्स्ट एड की जरूरत होती तो क्या होता? क्या आपने कभी सुना है कि कोई इमरजेंसी रिस्पॉन्डर खाली हाथ मौके पर पहुंचे?''

एयर इंडिया एक्सप्रेस की कार्रवाई, पायलट सस्पेंड

मामले के तूल पकड़ने के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस ने आधिकारिक बयान जारी कर खेद जताया। एयरलाइन ने साफ किया कि आरोपी पायलट को तत्काल प्रभाव से सभी आधिकारिक जिम्मेदारियों से हटा दिया गया है। पायलट कैप्टन वीरेंद्र को सस्पेंड कर दिया गया है। अब जब तक उनको फिर से बहाल नहीं किया जाता वो प्लेन नहीं उड़ा सकते है।

कंपनी के मुताबिक, यह पायलट कैप्टन वीरेंद्र उस वक्त किसी दूसरी एयरलाइन की फ्लाइट से यात्री के रूप में यात्रा कर रहा था। जांच पूरी होने के बाद आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

अंकित दीवान ने दिल्ली एयरपोर्ट मैनेजमेंट पर भी लगाए आरोप

अंकित दीवान ने दिल्ली एयरपोर्ट मैनेजमेंट पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि घटना के बाद उन्हें शिकायत दर्ज कराने से रोका गया और एक पत्र लिखने के लिए मजबूर किया गया कि वे मामला आगे नहीं बढ़ाएंगे।

अंकित के मुताबिक, उनके सामने दो ही विकल्प थे, या तो पत्र लिखें या अपनी 1.2 लाख रुपये की हॉलिडे बुकिंग बर्बाद करें। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या दिल्ली पुलिस सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखेगी, ताकि वे छुट्टी से लौटने के बाद शिकायत दर्ज करा सकें।

सोशल मीडिया पर अंकित ने लिखा,

''क्या मैं लौटकर शिकायत दर्ज नहीं करा सकता दिल्ली पुलिस? क्या इंसाफ पाने के लिए मुझे अपने पैसे भी कुर्बान करने होंगे? क्या दो दिनों में, जब तक मैं दिल्ली वापस आऊं, सीसीटीवी फुटेज गायब हो जाएगी?''

DGCA और सिस्टम पर उठे सवाल

पीड़ित यात्री ने DGCA और एयरलाइन सिस्टम पर भी सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि अगर कोई पायलट एक मामूली कहासुनी में अपना आपा खो सकता है, तो क्या उसे आसमान में सैकड़ों यात्रियों की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए? यह घटना सिर्फ एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि एयरपोर्ट सुरक्षा व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल है।

फिलहाल आरोपी पायलट ड्यूटी से हटाया जा चुका है और जांच जारी है। लेकिन यह मामला यह सोचने पर मजबूर करता है कि क्या आम यात्रियों की सुरक्षा सिर्फ कागजों तक सीमित है। बेटी के सामने पिता की पिटाई की यह घटना लंबे समय तक लोगों के मन में डर छोड़ने वाली है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+