एयर इंडिया: हर फ्लाइट में घोषणा के बाद केबिन क्रू को बोलना होगा 'जय हिंद'
Recommended Video

नई दिल्ली। एयर इंडिया ने अपने केबिन और कॉकपिट क्रू के लिए नया आदेश जारी किया है। इसके मुताबिक, अब से फ्लाइट में हर घोषणा के बाद सभी कर्मचारियों को 'जय हिंद' बोलना होगा। इस संबंध में एयर इंडिया के डायरेक्टर ऑपरेशंस अमिताभ सिंह ने सोमवार को एडवाइजरी जारी की। इसके मुताबिक, 'तत्काल प्रभाव से सभी क्रू सदस्यों को हरेक विमान की उद्घोषणा के बाद पूरे जोश के साथ 'जय हिंद' बोलना होगा।'

एयर इंडिया के मौजूदा चेयरमैन और एमडी अश्विनी लोहनी ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान मई 2016 को भी सभी पायलटों के लिए यह एडवाइजरी जारी की थी। अधिकारियों के अनुसार मौजूदा एडवाइजरी देश के माहौल को ध्यान में हुए स्टाफ के लिए एक रिमाइंडर है।
लोहानी ने मई 2016 में अपने कर्मचारियों को एक चिट्ठी में लिखकर कहा था कि विमान के कैप्टन को पूरी यात्रा के दौरान अपने यात्रियों का साथ जुड़ना चाहिए, और पहले एड्रेस के अंत 'जय हिंद' शब्दों का इस्तेमाल एक जबरदस्त प्रभाव डालेगा। इसके साथ ही लोहानी ने यह भी कहा था कि कर्मचारियों को यात्रियों के साथ हमेशा विनम्र रहना चाहिए और हमेशा चेहरे पर मुस्कान रखनी चाहिए, यह अच्छी बात होती है।
बता दें कि लोहानी को सरकार ने दोबारा इस पद के लिए नियुक्त किया है। उनका पहला टर्म अगस्त 2015 से अगस्त 2017 तक चला। लोहानी को अगस्त 2017 में रेलवे बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया था जिस पद से वह दिसंबर 2018 में रिटायर हो गए। बता दें कि एयर इंडिया में फिलहाल 3500 केबिन और 1200 कॉकपिट क्रू मेंबर्स हैं।












Click it and Unblock the Notifications