Air India Crash Investigation: अहमदाबाद एयर इंडिया क्रैश की वजहें क्या हो सकती हैं? इन थ्योरी पर हो रही जांच
Air India Crash Investigation: अहमदाबाद में 12 जून 2025 को हुए एयर इंडिया विमान AI-171 हादसे की जांच जारी है। शुक्रवार 13 जून को ब्लैक बॉक्स और DVR भी बरामद कर लिए गए हैं। विमान के ब्लैक बॉक्स, डीवीआर और अन्य तकनीकी सबूतों की मदद से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह भयानक दुर्घटना क्यों हुई।
यह हादसा एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के साथ हुआ, जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। विमान में कुल 242 लोग सवार थे। टेकऑफ के कुछ ही देर बाद विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल मेस पर जा गिरा। इस दुर्घटना में 241 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि जमीन पर भी कई लोग इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में कुल 265 लोगों की मौत हुई है। अब जांच करने वाली टीम इस हादसे के चार प्रमुख संभावित कारणों की पड़ताल कर रहे हैं, आइए जानें वो थ्योरी क्या-क्या है?

अहमदाबाद एयर इंडिया क्रैश: कौन-कौन सी थ्योरी जांच के घेरे में?
🔴 1. बर्ड स्ट्राइक (पक्षियों से टकराव)
शुरुआती जांच में विमान के इंजन या विंग पर पक्षियों से टकराव की आशंका जताई जा रही है, जिससे इंजन में अचानक झटका या विघटन हुआ हो सकता है।
🔴 2. दोनों इंजन का फेल होना
प्रारंभिक डेटा से संकेत मिला है कि टेक-ऑफ के दौरान दोनों इंजन पूर्ण रूप से काम करना बंद कर सकते हैं, जिससे विमान की ऊँचाई हासिल करने में विफलता हुई हो, हालांकि इस तथ्य की पुष्टि के लिए ब्लैक बॉक्स डेटा की आवश्यकता होगी
🔴 3. फ्लैप्स/ लैंडिंग गियर में तकनीकी गड़बड़ी
वीडियो फुटेज और मलबे के विश्लेषण से पता चला है कि टेक-ऑफ से जुड़े विसंगत फ्लैप्स या लैंडिंग गियर रहे हो सकते हैं, जो विमान की उड़ान के दौरान स्थिरता खोने का कारण बने।
🔴 4. तकनीकी या मानव त्रुटि
इंजन थ्रस्ट में कमी, विमान की सेटिंग्स में गड़बड़ी या पायलट की त्रुटि-जांचकर्ता इन पहलुओं को भी गंभीरता से देख रहे हैं
जांच का अगला चरण क्या होगा?
ब्लैक बॉक्स डेटा (CVR और FDR) की मदद से घटनाक्रम को समझने की कोशिश की जाएगी, जिसमें बातचीत, उड़ान डेटा और टेक-ऑफ के तमाम मापदंड शामिल होंगे।
मलबे का फोरेंसिक विश्लेषण, जिसमें पंख, इंजन और अन्य पार्ट की जांच शामिल है। वीडियो फूटेज, जिसमें टेक-ऑफ के दौरान विमान की स्थिति और हालात दर्ज हो सकते हैं, जांचकर्ताओं के काम आ सकता है।
फाइनल रिपोर्ट में हो सकता है समय लगना
ऑल इंडिया एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की प्रारंभिक रिपोर्ट की तैयारी में कई सप्ताह लग सकते हैं। फाइनल रिपोर्ट बताया जाएगा कि ये हादसा कैसे हुआ।












Click it and Unblock the Notifications