एयरइंडिया की फ्लाइट का हाइड्रोलिक हुआ फेल, मुंबई में करायी गई इमरजेंसी लैंडिंग
मुंबई। एयर इंडिया की अहमदाबाद-मुंबई फ्लाइट AI985 की हाइड्रोलिक फेलियर के चलते रात 8:15 पर मुंबई एयरपोर्ट पर आपातकाल लैंडिंग करायी गई। सूत्रों ने बताया कि, एयर इंडिया की फ्लाइट AI-985 ने बुधवार को अहमदाबाद से शाम 7:30 बजे 131 यात्रियों के लेकर उड़ान भरी थी। उड़ान के दौरान पायलटों को मालूम चला कि प्लेन के हाइड्रोलिक फेल हो गए हैं। जिसके बाद पायलटों ने एयरपोर्ट संपर्क किया और इमरजेंसी लैड़िग कराने की सूचना की।













Click it and Unblock the Notifications