Air Force Day: पहली बार गाजियाबाद हिंडन बेस के बाहर मनेगा वायुसेना दिवस, हिस्सा लेंगे 74 एयरक्राफ्ट
नई दिल्ली, 04 अक्टूबर। वायुसेना दिवस 8 अक्टूबर को चंड़ीगढ़ की सुखना झील के ऊपर मनाया जाएगा। इतिहास में पहली बार होगा, जब लड़ाकू विमान गाजियाबाद के हिंडन बेस के बाहर होगा। इस दौरान फ्लाईपास्ट में 74 विमान, जिसमें सिंगल इंजन मिग-21 विमान, लड़ाकू, परिवहन विमान सहित कई हेलीकॉप्टर शामिल होंगे। इस बात की जानकारी एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन ए राठी ने मंगलवार को दी।

जानकारी की मानें तो इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होंगी। वहीं, चंड़ीगढ़ में भारतीय वायुसेना दिवस के लिए वायु सेना के विमान आसमान में प्रैक्टिस करते दिख रहें हैं। इनमें लगी रंग-बिरंगी रोशनी के साथ तेज रफ्तार में चलते हुए ये धुंए की रेखा भी खींचते नजर आ रहें हैं। माना जा रहा है कि चीफ ऑफ डिफेंस (सीडीएस), जनरल अनिल चौहान भी इसमें शामिल होंगे। चौहान की नियुक्ति पूर्ववर्ती जनरल बिपिन रावत की जगह पर की गई है। बिपिन रावत भारत के पहले सीडीएस थे, तमिलनाडु में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी। चौहान की नियुक्ति, राउत की मृत्यु के 9 महीने बाद की गई है।
आपको बता दें कि 1,600 से अधिक विमानों और 1,70,000 कर्मियों के साथ भारतीय वायु सेना अमेरिका, चीन और रूस के बाद दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायु सेना है। वायु सेना 'नभम स्पर्श दीपथम' के आदर्श वाक्य के साथ काम करती है।
2006 से हिंडन एयरबेस पर हो रहा है प्रदर्शन
जानकारी के मुताबिक 1932 में शुरू हुई भारतीय वायुसेना दिवस परेड कई वर्षों तक पालम एयरबेस पर होती थी। लेकिन यातायात में वृद्धि के कारण इसे 2006 में हिंडन एयरबेस में स्थानांतरित कर दिया गया था। वहीं, अब पीएम मोदी के निर्देश पर वायुसेना दिवस की परेड चंडीगढ़ में होगी। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय सेना जो 15 जनवरी को नई दिल्ली में अपना सेना दिवस मनाती है, अगले साल के समारोहों को दक्षिणी कमान के किसी क्षेत्र में स्थानांतरित कर देगी।
ये भी पढ़ें - Lucknow में इंडियन रोड कांग्रेस में जुटेंगे विश्व के 3000 इंजीनियर, इन मुद्दों पर होगी चर्चा












Click it and Unblock the Notifications