लद्दाख में अपाचे हेलीकॉप्टर की एहतियातन लैंडिंग, दोनों पायलट सुरक्षित, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश

Apache Helicopter Landing: भारतीय वायु सेना के लड़ाकू अपाचे हेलीकॉप्टर की लद्दाख में एहतियातन लैंडिंग कराई गई। जिसके बाद विमान में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं। अपाचे हेलीकॉप्टर ने 3 अप्रैल को लद्दाख एओआर (Area of responsibility) में एक परिचालन प्रशिक्षण उड़ान के दौरान एहतियाती लैंडिंग की थी।

वायुसेना ने गुरुवार को इसकी जानकारी साझा की है। इस लैंडिंग की प्रक्रिया के दौरान उतार-चढ़ाव वाले इलाके और उच्च ऊंचाई के कारण हेलीकॉप्टर को नुकसान हुआ है।

Apache Helicopter

कोर्ट ऑफ इंक्वायरी शुरू

बुधवार को हुई घटना में दोनों पायलट सुरक्षित हैं और उन्हें निकटतम एयरबेस पर ले जाया गया है। इधर, घटना के बाद एहतियाती लैंडिंग और हेलीकॉप्टर को हुए नुकसान के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी शुरू कर दी गई है।

दुनिया का सबसे घातक लड़ाकू विमान

अपाचे हेलीकॉप्टर हमले के मामले में दुनिया में सबसे मारक माने जाने वाला लड़ाकू विमान है। इस हेलीकॉप्टर की गिनती दुनिया के घातक हेलीकॉप्टरों में होती है। अपाचे मिसाइल के साथ-साथ कई एडवांस तकनीक से भी लैस होता है।

अपाचे नाइट विजन सेंसर, GPS गाइडेंस और रायफल से लैस होते हैं। जो कि हेलीकॉप्टर दुश्मन को घर में जाकर हमला कर पछाड़ने में सक्षम है। बता दें कि लड़ाकू विमान में लैस राइफल से एक बार में 1200 गोलियों की लोडिंग हो सकती है। साथ ही यह एंटी टैंक मिसाइल से भी लैस होते हैं।

मालूम हो कि मई 2019 में अमेरिकी कंपनी बोइंग ने भारत को एरिजोना में पहला अपाचे हेलीकॉप्टर हैंडओवर किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+