Air Connectivity Boost करने पर फोकस कर रही मोदी सरकार, आम बजट- 2023 में कई अहम ऐलान, जानिए

आम बजट 2023 में एयर कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के कई उपायों की घोषणा की गई है। वाटर एरो ड्रोन के अलावा एयरपोर्ट और हेलीपैड से जुड़े कई अहम ऐलान किए गए।

Air Connectivity Boost

आम बजट 2023 में वित्त मंत्रालय ने कई ऐसे प्रावधान किए हैं, जिनके आधार पर स्पष्ट है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार देश की एयर कनेक्टिविटी को और बेहतर करने पर फोकस कर रही है। संसद के बजट सत्र के दूसरे दिन लोक सभा में बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने Air Connectivity Boost करने के विजन पर कहा कि सरकार एयरपोर्ट, हेलीपैड समेत वाटर एरो ड्रोन जैसे अत्याधुनिक विकल्पों में निवेश करेगी।

एयर कनेक्टिविटी में सुधार पर घोषणाओं की झड़ी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा, देश में हवाई संपर्क में क्षेत्रीय सुधार के लिए 50 अतिरिक्त हवाई अड्डे, हेलीपैड, वॉटर एयरो ड्रोन और उन्नत लैंडिंग ग्राउंड को पुनर्जीवित किया जाएगा। लोकसभा में सीतारमण ने पिछले दो केंद्रीय बजटों की तरह, केंद्रीय बजट 2023-24 भी कागज रहित यानि डिजिटल स्क्रीन पर पढ़कर प्रस्तुत किया।

पर्यटन पर भी नजरें, 50 जगहों का होगा सेलेक्शन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के लिए संपूर्ण पैकेज का प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पैकेज में विकसित किए जाने के लिए चुनौती मोड के माध्यम से 50 पर्यटन स्थलों का चयन किया जाएगा।

लोक सभा चुनाव के पहले अंतिम पूर्ण बजट

बता दें कि सीतारमण ने लगातार पांचवीं बार बजट पेश किया। सियासी पंडितों और आर्थिक मामलों के जानकारों की राय में इस साल का बजट बहुत मायने रखता है क्योंकि देश में अप्रैल-मई 2024 में अगला लोकसभा चुनाव होना है।

जीडीपी का अनुमान

बता दें कि संसद का बजट सत्र मंगलवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। इसके बाद 2022-23 का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया गया। मंगलवार को संसद में पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि आने वाले वित्तीय वर्ष 2023-24 में भारत की जीडीपी 6 से 6.8 प्रतिशत की सीमा में बढ़ने की उम्मीद है। भावी GDP का अनुमान इस वित्त वर्ष के 7 प्रतिशत (अनुमानित) और 2021-22 के 8.7 प्रतिशत की तुलना में जाहिर किया गया है।

Recommended Video

    Budget 2023: Budget में क्या हुआ सस्ता, क्या महंगा?, यहां जानिए सब | Sasta Mehnga | वनइंडिया हिंदी

    बजट भाषण से पहले राष्ट्रपति से मुलाकात

    बता दें कि अगले वित्तीय वर्ष (2023-24) के लिए वार्षिक बजट तैयार करने की औपचारिक कवायद 10 अक्टूबर से शुरू हुई थी। लोक सभा में बजट भाषण से पहले स्थापित परंपरा के अनुसार, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्य मंत्रियों- पंकज चौधरी और भागवत कराड के अलावा वित्त सचिव टी वी सोमनाथन के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+