एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी बोले- हमे लंबे युद्ध के हालात के लिए तैयार रहना चाहिए
एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा कि रुस-युक्रेन युद्ध से हमे यह सीख मिली है कि अब लंबे युद्ध की तैयारी की जाए, पहले छोटे और तेज युद्ध होते थे, लेकिन अब लंबे युद्ध की तैयारी की जरूरत है।

एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा कि पहले हम खुद को छोटी और तेज लड़ाई के लिए तैयार करते थे, लेकिन अब हमे लंबे युद्ध की तैयारी करने की जरूरत है। जिस तरह से इस साल फरवरी माह में रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है और 9 महीने से अधिक का समय होने के बाद भी यह युद्ध खत्म नहीं हो सका है, ऐसे में इतने लंबे समय से चल रहे युद्ध को लेकर एयर चीफ मार्शल ने कहा कि अब हमे लंबे युद्ध की तैयारी करने की जरूरत है। दरअसल जिस तरह से रूस जैसे बड़े और समृद्ध देश जिसकी ताकत यूक्रेन के मुकाबले कहीं ज्यादा है, वह कई महीने बाद भी निर्णायक स्थिति में नहीं पहुंच सका है, उसकी वजह से एयर एयर चीफ मार्शल ने लंबे युद्ध की तैयारी पर जोर दिया है।
एयर चीफ मार्शल ने रूस-युक्रेन युद्ध से मिले सबक को लेकर कहा कि पहले तो हमे इस बात की जरूरत है कि युद्ध के क्षेत्र में आपकी हवाई श्रेष्ठता होनी बहुत जरूरी है। साथ ही युद्ध के मैदान में जो सिद्धांत होते हैं, वह अभी तक देखने को नहीं मिला है, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि इस युद्ध में लक्ष्य और निशाना क्या है। इसके अलावा अभी तक हमे यह भी नहीं पता है कि इस युद्ध का अंत किस मोड़ और लक्ष्य पर होगा।
यह लड़ाई 24 फरवरी को शुरू हुई है और यह नहीं पता है कि यह युद्ध कब खत्म होगा। लेकिन इससे हमे यह सबक जरूर मिला है कि हमारी तैयारी कैसी होनी चाहिए। पहले हमारी तैयारी जो होती थी वह तेज और छोटे युद्ध की, लेकिन अब हमे लंबे युद्ध की तैयारी करने की जरूरत है। ऐसे में इसके लिए हमे अपने लॉजिस्टिक को मजबूत और बड़ा करने की जरूरत है। रूस के पास मॉडर्न एयरक्राफ्ट हैं, लेकिन तकनीक एक चीज होती है। तकनीक के साथ-साथ रणनीति भी चलती है। अगर प्लेटफॉर्म सर्वश्रेष्ठ होगा और रणनीति कमजोर होगी तो आप सफल नहीं होंगे। हमारा प्रयास यही है कि जैसे तकनीक बढ़ती है वैसे ही हमारी रणनीति भी बेहतर हो।
लॉजिस्टिक को बेहतर करने की रणनीति को लेकर एयर मार्शल ने कहा कि हमे हर हाल में पूरी तरह से आत्मनिर्भर होने की जरूरत है। प्रधानमंत्री मोदी का विजन है आत्मनिर्भर भारत, हमे उसी पर आगे बढ़ते हुए अपनी लॉजिस्टिक को बड़ा करने की जरूरत है। हमने जो भविष्य के लिए जो रणनीति बनाई है वह पूरी तरह से घरेली और स्वदेशी पर निर्भर है।












Click it and Unblock the Notifications