AIMIM नेता का विवादित बयान, हम 15 करोड़ हैं, लेकिन 100 करोड़ पर भारी हैं, ये याद रखना

नई दिल्ली। एआईएमआईएम के वरिष्ठ नेता वारिस पठान अपने विवादित बयान की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए ऐसा बयान दिया है जिसकी वजह से उनकी आलोचना हो रही है। उनके इस विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी वजह से लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं। वीडियो में वारिस पठान कहते हैं कि देश में हम मुसलमान सिर्फ 15 करोड़ हैं, लेकिन अगर हम सड़क पर उतर आएं तो 100 बहुसंख्यकों की आबादी पर भारी पड़ेंगे।

Recommended Video

    Waris Pathan का Controversial Statement, कहा- हम 15 करोड़ मगर 100 करोड़ पर भारी | वनइंडिया हिंदी
    waris pathan

    वारिस पठान कहते हैं कि ईंट का जवाब पत्थर से देना सीख लिया है हमने, मगर इकट्ठा होकर चलना पड़ेगा, आजादी लेनी पड़ेगी, और जो चीज मांगने से नहीं मिलती उसको छीनकर लेना पड़ेगा। अब वक्त आ गया है, हमको बोला मां बहनों को आगे भेज दिया, अरे भाई अभी तो सिर्फ शेरनियां बाहर निकली हैं और तुम्हारे पसीने छूट गए हैं, अगर हम लोग साथ में आ गए तो क्या होगा। 15 करोड़ हैं लेकिन 100 करोड़ पर भारी हैं, याद रख लेना ये बात। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब एआईएमआईएम के नेताओं ने इस तरह का विवादित बयान दिया है।

    इससे पहले भी पार्टी के नेताओं का विवादित बयान सामने आ चुका है। गौरतलब है कि वारिस पठान पूर्व विधायक हैं और हाल ही में महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव में वह भायखाला की सीट से उम्मीदवार थे, लेकिन वह चुनाव हार गए थे। गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश के अलग अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। दिल्ली के शाहीन बाग में महिलाएं पिछले दो महीने से सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं की मांग है कि नागरिकता संशोधन कानून को वापस लिया जाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+