'370 ये कहकर हटाया गया कि सारे पंडितों को फायदा होगा...', कश्मीरी पंडितों की हत्या पर ओवैसी का तंज
'370 ये कहकर हटाया गया कि सारे पंडितों को फायदा होगा...', कश्मीरी पंडितों की हत्या पर ओवैसी का तंज
नई दिल्ली, 16 अगस्त: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में एक कश्मीरी पंडित की मौत और उनके भाई के घायल होने के बाद केंद्र और लेफ्टिनेंट गवर्नर (एल-जी) मनोज सिन्हा पर जमकर निशाना साधा। असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को दावा किया कि यह घटना नरेंद्र मोदी सरकार की विफलता का एक और उदाहरण है। असदुद्दीन ओवैसी ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र कश्मीरी पंडितों को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहा है और अब ज्यादातर कश्मीरी हिंसा के डर से घाटी छोड़ना चाहते हैं।

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ''केंद्र द्वारा संचालित सरकार वहां (जम्मू-कश्मीर) नाकाम साबित हुई। 370 ये कहकर हटाया गया कि सारे पंडितों को फायदा होगा, कश्मीर में अमन हो जाएगा। आपकी सरकार उनको सुरक्षा प्रदान करने में नाकाम साबित हुई है और कश्मीरी पंडित अब कश्मीर छौड़कर जाना चाहते हैं।''
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ''यह मोदी सरकार की विफलता का एक और उदाहरण है। जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के जीवन की रक्षा करने में विफलता की जिम्मेदारी भाजपा और उसकी सरकार पर है।''
Recommended Video
इस बीच लेफ्टिनेंट गवर्नर (एल-जी) मनोज सिन्हा ने सुनील कुमार भट की हत्या की निंदा की। सिन्हा ने ट्वीट किया, ''शोपियां में नागरिकों पर हुए घृणित आतंकी हमले की निंदा शब्दों से परे है। मेरी संवेदनाएं सुनील कुमार के परिवार के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। यह हमला सभी की कड़ी निंदा का पात्र है। बर्बर कृत्य के लिए जिम्मेदार आतंकवादी को बख्शा नहीं जाएगा।''
भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा, "शोपियां में निर्दोष अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों पर आतंक के कायरतापूर्ण कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं, जिसमें सुनील कुमार मारे गए और एक अन्य घायल हो गया। आतंक का कोई धर्म नहीं है। हत्यारों को दंडित किया जाना चाहिए।"
पिछले एक हफ्ते में घाटी में आतंकियों ने हमले तेज कर दिए हैं। नौहट्टा में रविवार को एक पुलिसकर्मी और पिछले हफ्ते बांदीपोरा में एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। सोमवार को बडगाम और श्रीनगर जिलों में दो ग्रेनेड हमले हुए।












Click it and Unblock the Notifications