21 घंटे की सर्जरी के बाद अलग हुए जुड़वा भाई, अब AIIMS ने दिया बिस्तरों की कमी का हवाला
नई दिल्लीः करीब चार महीने पहले एम्स में 21 घंटे और 40 डॉक्टरों की टीम ने ओडिशा से आए दो जुडवां बच्चों को सर्जरी करके उनके सिर को अलग करने में सफलता पाई थी। सर्जरी के चार महीने बाद एम्स ने कहा है कि अब ये दोनों ठीक हैं और उनकी देखभाल किसी भी राज्य स्तरीय अस्पताल में हो सकती है। उन्हें वापस भेजने की तैयारी चल रही है क्योंकि एम्स में ज्यादा बेडों की सुविधा नहीं है।

एम्स ने दिया बिस्तरों की कमी का हवाला
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) से कहा है कि जग्गा और बलिया (दो साल चार महीने) सर्जरी के बाद ठीक हो गए हैं। अब उन्हें किसी विशेष देखभाल की जरुरत नहीं है।

राधाकांत त्रिपाठी ने दायर की थी याचिका
बता दें, कुछ समय पहले राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की ओर से मानवाधिकार कार्यकर्ता राधाकांत त्रिपाठी ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जिसमें जग्गा और बलिया के इलाज के बारे में कहा गया था। इस याचिका में मांग की गई थी कि भुवनेश्वर की एम्स शाखा में जुड़वाओं के इलाज और देखभाल के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं, जिस इसलिए इनका इलाज दिल्ली में कराया जाए।

सुप्रीम कोर्ट में दायर की थी याचिका
शीर्ष अदालत के आदेश के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया ओर पिछले साल इनकी अक्टूबर महीने मे सर्जरी की गई। ये कोई साधारण सर्जरी नहीं थी। सर्जरी को सफल बनाने के लिए जापान से भी विशेषज्ञ बुलाए गए। इससे पहले एम्स में इस तरह की सर्जरी नहीं हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications