VIDEO: मां निकली कोरोना पॉजिटिव, तीन महीने की मासूम की देखभाल कर रहीं नर्स
नई दिल्ली: कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई में डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ लगातार जुटे हुए हैं। उनकी मेहनत का ही नतीजा है कि भारत में अब तक 1350 से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं मेडिकल स्टाफ रोजाना मानवता की नई-नई मिसाल पेश कर रहे हैं। ताजा मामला छत्तीसगढ़ के रायपुर से सामने आया है, जहां एक महिला को कोरोना होने के बाद उसके तीन महीने की बच्ची की देखभाल नर्स कर रही हैं।
Recommended Video

दरअसल छत्तीसगढ़ के राजपुर में एक महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद उसको एम्स रायपुर में भर्ती करवाया गया है। वहीं महिला के साथ अस्पताल में उसकी तीन महीने की बेटी भी थी। जिसकी देखभाल में दिक्कत हो रही थी। ऐसे में अस्पताल की नर्सों ने उसकी देखभाल का बीड़ा उठाया है। एम्स ने इसका एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें दो नर्स तीन महीने की बच्ची को खिला रही हैं। फिलहाल महिला का इलाज अभी जारी है और उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: पिछले दो दिनों में कोरोना ने देश में पकड़ी रफ्तर, 6 दिन में आंकड़ा हो सकता है 20 हजार के पार
छत्तीसगढ़ में 33 मामले आए सामने
अभी तक छत्तीसगढ़ में 33 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 13 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 20 लोगों का इलाज अभी भी चल रहा है। वहीं देश की बात करें तो अब तक 11 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें 377 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 1300 से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications