पिछले दो दिनों में कोरोना ने देश में पकड़ी रफ्तर, 6 दिन में आंकड़ा हो सकता है 20 हजार के पार
नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 20 लाख के पार हो गई है। वहीं भारत में भी कोरोना ने तेज रफ्तार पकड़ ली है। पिछले सिर्फ दो दिनों की बात करें तो देश में 28 प्रतिशत मामले बढ़े हैं। ऐसे में मरीजों का आंकड़ा 11 हजार को पार कर गया है। वहीं अब तक 377 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत सरकार ने कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन कर रखा है, इसके बाद भी आंकड़ों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। जिससे सरकार की चिंता और बढ़ गई है।
Recommended Video

Livemint की एक रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार शाम तक स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले 48 घंटे में 28 प्रतिशत केस भारत में बढ़े हैं, जिसकी वजह से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 10,815 पहुंच गया, जबकि आज ये आंकड़ा 11 हजार को पार कर गया है। वहीं इन आंकड़ों के साथ ही भारत जापान, पाकिस्तान, इंडोनेशिया, सिंगापुर से आगे निकल गया है। अगर यही हाल रहा तो अगले छह दिनों में भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 20 हजार के आंकड़े को पार कर सकती है।
यह भी पढ़ें: कोरोना वायरसः हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के ख़तरे क्या हैं
महाराष्ट्र और दिल्ली सबसे ज्यादा प्रभावित
महाराष्ट्र में आज कोरोना वायरस के 117 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद वहां मरीजों की संख्या 2,801 पहुंच गई है। वहीं महाराष्ट्र में मरने वालों की संख्या भी देश में सबसे ज्यादा है। यहां अब तक कोरोना की वजह से 178 लोगों की मौत हुई है। वहीं दिल्ली में अब तक 1600 के करीब मामले सामने आए हैं, जिनमें से 30 लोगों की मौत हुई है।

दुनिया में 20 लाख का आंकड़ा पार
दुनिया में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 20 लाख को पार कर गई है। वहीं अब तक इससे 1.26 लाख लोग जान गंवा चुके हैं। जिस रफ्तार से दुनिया में कोरोना का कहर बढ़ रहा है, उससे सभी देश परेशान हैं। अब तक दुनिया में 4.85 लाख मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके हैं। जिस वजह से मौजूदा वक्त में एक्टिव केस की संख्या 13,92,627 ही है।












Click it and Unblock the Notifications