कोरोना वैक्सीन कितने दिनों तक रख सकती है लोगों को सुरक्षित?, जानिए क्या कहते हैं एम्स डायरेक्टर गुलेरिया

नई दिल्ली। देश में कोरोना टीकाकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। अब तक लाखों लोगों के कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं। देश में लोगों को दो स्वदेशी निर्मित कोरोना की वैक्सीन दी जा रही है। लेकिन इस बीच बढ़ रहे संक्रमण मामलों के बीच लोगों के मन में एक सवाल उठ रहा है कि कोरोना वैक्सीन कितनी प्रभावशाली है और टीका लेने के बाद लोग कितने दिनों तक संक्रमण से सुरक्षित रहेंगे। इस सवाल का जवाब एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने शनिवार को दिया। उन्होंने कहा कि कोविड -19 टीका आठ से दस महीने तक संक्रमण से पूरी सुरक्षा देने में सक्षम हो सकता है। उन्होंने यह भी साफ तौर पर कहा कि अभी तक टीके का कोई बड़ा दुष्प्रभाव सामने नहीं आया है।

कोरोना वायरस वैक्सीन आठ से दस महीने तक संक्रमण से पूरी सुरक्षा दे सकती है

कोरोना वायरस वैक्सीन आठ से दस महीने तक संक्रमण से पूरी सुरक्षा दे सकती है

आईपीएस (सेंट्रल) एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में बोलते हुए डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा कि, कोरोना वायरस वैक्सीन आठ से दस महीने और शायद इससे भी ज्यादा समय तक संक्रमण से पूरी सुरक्षा दे सकती है।' उन्होंने कहा कि मामलों में उछाल का सबसे बड़ा कारण यह है कि लोगों को लगता है कि महामारी खत्म हो गई है और वे कोविड से बचाव के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।

इसलिए बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले

इसलिए बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले

एम्स डायरेक्टर ने कहा, 'संक्रमण में वृद्धि के कई कारण हैं, लेकिन मुख्य कारण यह है कि लोगों के रवैये में बदलाव आया है और उन्हें लगता है कि कोरोना वायरस खत्म हो गया है। लोगों को अभी भी कुछ और समय के लिए गैर-जरूरी यात्रा को स्थगित करना चाहिए। वहीं नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वी के पॉल ने कहा कि संक्रमण की शृंखला को रोकना होगा और इसके लिए टीका एक उपकरण है, लेकिन दूसरा है रोकथाम और निगरानी रणनीति. उन्होंने कहा, कोरोना मानकों का पालन नहीं करना और लापरवाही उछाल का प्रमुख कारण है

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटे में Covid 19 के करीब 41 हजार नए केस, 188 की मौत | वनइंडिया हिंदी
    'हर किसी को टीके नहीं लगाए जा रहे हैं'

    'हर किसी को टीके नहीं लगाए जा रहे हैं'

    अधिक लोगों के वैक्सीनेशन करने के सवाल के जवाब में, पॉल ने कहा कि टीके का यह मुद्दा सीमित है और यही कारण है कि प्राथमिकता तय की गई है। उन्होंने कहा, अगर हमारे पास असीमित आपूर्ति होती तो हम सभी के लिए टीकाकरण शुरू कर देते। यही कारण है कि हर किसी को टीके नहीं लगाए जा रहे हैं। दुनिया के अधिकांश देश इस वजह से प्राथमिकता समूह से आगे नहीं बढ़ पा रहे है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+