राजकीय सम्मान के साथ जयललिता को दी गई अंतिम विदाई

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं जयललिता का निधन सोमवार देर रात करीब 11.30 पर हो गया। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को मरीना बीच पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

चेन्‍नई। लंबे समय से बीमार चल रहीं तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता का सोमवार को निधन हो गया। वो 68 साल की थींं और पिछले 77 दिनोंं से अपोलो अस्पताल में भर्ती थीं।

JAYALALITHAA
  • चंदन की लकड़ी के ताबूत में दफनाया गया।
  • पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
  • अपने चाहने वालों को हमेशा के लिए गईं जया। दिया गया गन सैल्यूट।
  • संस्कार की अंतिम रस्म शशिकला ने की थी पूरी।
  • एमजीआर की समाधि के पास किया गया जययललिता का अंतिम संस्कार।
  • मरीना बीच पर बिना कुछ खाए, पीये सुबह से मौजूद थे जयललिता के समर्थक।
  • राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू।
  • जयललिता का पार्थिव शरीर मरीना बीच पहुंचा।
  • मरीना बीच पर जयललिता का अंतिम संस्कार दिखाए जाने के लिए LED स्क्रीन लगाए गए थे।
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पन्नीरसेल्वम के साथ थे।
  • जयललिता की अंतिम यात्रा के दौरान समर्थकों का उमड़ा था सैलाब
  • राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने चेन्नई के राजाजी हॉल में जयललिता को दी श्रद्धांजलि
  • कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी जयललिता को दी थी श्रद्धांजलि
  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में दी जयललिता को श्रद्धांजलि

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता को श्रद्धांजलि देने के लिए यहां क्लिक करें

  • जयललिता को श्रद्धांजलि देने चेन्नई पहुंचे क्रिकेटर थे के श्रीकांत
  • जयललिता को श्रद्धांजलि देने राजाजी हॉल पहुंचे थे डीएमके नेता एमके स्टालिन
  • जयललिता को श्रद्धांजलि देने चेन्नई पहुंचे थे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह
  • जयललिता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया
  • जयललिता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे समर्थकों के बेकाबू होने पर पुलिस ने किया हल्का लाठीचार्ज
  • चेन्नई के राजाजी हॉल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयललिता को दी अंतिम श्रद्धांजलि
  • वह एक आयरन लेडी थीं। साथ ही एक महान नेता भी थीं। उनका जाना बहुत बड़ी क्षति है: शत्रुघ्न सिन्हा
  • देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। वह एक अद्भुत महिला थीं। शायद हमें कोई ऐसा नेता मिले: परेश रावल
  • जयललिता ने गरीब जनता के लिए जो काम किए, वो उल्लेखनीय थे। वो बहुत लोकप्रिय नेता थीं: रमन सिंह
  • जयललिता जनता की मुख्यमंत्री थीं। मैं उन्हें अपनी श्रद्धांजलि देती हूं: मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती
  • राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी दोबारा दिल्ली से चेन्नई के लिए हुए रवाना
  • उनके निधन की खबर से मैं बहुत दुखी हूं: फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र
  • जयललिता ने मेरे साथ फिल्म इज्जत में काम किया था: फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र
  • जयललिता को श्रद्धांजलि देने के बाद महाराष्ट्र विधानसभा दिन भर के लिए स्थगित
  • जयललिता को श्रद्धांजलि देने के बाद ओडिशा विधानसभा दिन भर के लिए स्थगित
  • जयललिता के निधन से भारत ने अपना एक चमकता हुआ सितारा खो दिया: गुलाम नबी आजाद
  • केवल तमिलनाडु ही नहीं, जयललिता के निधन से पूरा देश शोक में डूबा है: सुमित्रा महाजन
  • जयललिता एक योद्धा थी और अंतिम क्षण तक वे लड़ती रहीं: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी
  • जयललिता के निधन के बाद उनके सम्मान में लोकसभा दिनभर के लिए स्थगित
  • जयललिता का निधन केवल तमिलनाडु के लिए ही नहीं, पूरे देश के लिए क्षति है: नीतीश कुमार
  • जयललिता एक महान नेता थी। वह भारतीय राजनीति में एक आदर्श के रूप में उभरी थीं: राजनाथ सिंह
  • ऐसे समय में जब देश तानाशाही की तरफ जा रहा है, ऐसे नेता की जरूरत थी: लालू प्रसाद यादव
  • जयललिता का निधन एक बहुत बड़ी क्षति है, मैं उनके अंतिम संस्कार में चेन्नई जा रहा हूं: सिद्धारमैया
  • जयललिता का निधन देश और तमिलनाडु के लिए बड़ी क्षति है: नितिन गडकरी
  • जयललिता एक महान नेता थीं, उन्होंने लोगों का जीवन बदल दिया: शिवराज सिंह चौहान
  • जयललिता के निधन के बाद उनके सम्मान में राज्यसभा स्थगित
  • जयललिता ने गरीबों के लिए जो कार्यक्रम शुरू किए, वो जारी रहने चाहिए: खड़गे
  • जयललिता का निधन तमिलनाडु के लिए बड़ा झटका है: कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे
  • जयललिता का निधन हर किसी के क्षति है: प्रकाश जावड़ेकर
  • जयललिता के निधन पर केंद्र सरकार ने की एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा
  • जयललिता के निधन पर उत्तराखंड, कर्नाटक और बिहार में एक दिन का राजकीय शोक
  • केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने किए जयललिता के अंतिम दर्शन। इस दौरान बहुत भावुक थे।।
  • अंतिम दर्शन के लिए चेन्नई के राजाजी हॉल में रखा गया जयललिता का शव
  • अपोलो अस्पताल में सोमवार रात 11:30 बजे मुख्यमंत्री जयललिता का निधन
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+