...तो जलाया नहीं जाएगा तमिलनाडु की CM जयललिता का शव

जयललिता को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एमजी रामचंद्रन के समाधि स्थल के ठीक बगल में दफनाया जाएगा। एमजीआर मेमोरियल में उनका अंतिम संस्कार शाम साढ़े चार बजे होगा।

चेन्नई। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता का अंतिम संस्कार दफना कर किया जाएगा। ब्राह्मणों में प्रचलित अंतिम संस्कार की जलाने की प्रक्रिया को छोड़कर जयललिता का अंतिम संस्कार उनके राजनीतिक प्रेरक एमजी रामचंद्रन की तरह किया जाएगा।

jayalalithaa

सोमवार रात हार्ट अटैक की वजह से जयललिता का निधन हुआ था। उन्हें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एमजी रामचंद्रन के समाधि स्थल के ठीक बगल में दफनाया जाएगा। एमजीआर मेमोरियल में उनका अंतिम संस्कार शाम साढ़े चार बजे होगा।

सुबह से इस बात को लेकर काफी चर्चा थी कि आखिर जयललिता का अंतिम संस्कार किस तरह होगा। हालांकि सूत्रों ने बताया कि AIADMK के संस्थापक एमजी रामचंद्रन की तरह ही जयललिता का अंतिम संस्कार होगा। उन्हें दफनाया जाएगा।

राज्य सरकार की ओर से मौके पर जेसीबी भेजी गई है, जिसकी मदद से कब्र खोदी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+