तमिलनाडु: एआईएडीएमके ने जारी की 6 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सीएम का नाम भी शामिल

चेन्नई। तमिलनाडु में इस महीने होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टियां ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करना शुरू कर दिया है। राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी एआईएडीएमके ने आज अपने 6 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पहली लिस्ट में मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी और डिप्टी सीएम ओ पन्नीरसेल्वम का भी नाम शामिल है। इसमें दो मंत्रियों और दो मौजूदा विधायकों को भी टिकट दिया गया है।

AIADMK Releases First List Of Six Candidates For Tamil Nadu Assembly election

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने अपने गृह जिले सलेम की एदाप्पादी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं उप मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम अपने पैतृक निवास स्थान थेनी जिले के बोडिनायकनूर से मैदान में हैं। वरिष्ठ नेता डी जयकुमार (मत्स्य मंत्री) और सी वी शनमुगम (कानून मंत्री) को क्रमशः रॉयपुरम और उत्तरी तमिलनाडु के विल्लुपुरम विधानसभा से टिकट दिया गया है।

Recommended Video

    Tamil Naidu Election 2021: AIADMK ने जारी की 6 Candidates की पहली लिस्ट, देखिए | वनइंडिया हिंदी

    इसके अलावा विधायक, एस पी शनमुगनाथन और एस थेनमोझी को क्रमश: श्रीवईगुंडम और नीलाकोट्टई (आरक्षित)से टिकट दिया गया है। एस थेनमोझी एआईएडीएमके की दलित महिला नेता हैं। वहीं बीजेपी और एआईएडीएमके के बीच सीटों को लेकर रार बनी हुई है। बताया जा रहा है कि बीजेपी ने एआईएडीएमके को 60 सीटों की लिस्‍ट सौंपी हैं, जिसमें से उसे 21 सीटें मिल सकती हैं।

    विजयकांत की पार्टी देसिया मुरपोक्कू द्रविड कड़गम (डीएमडीके) और जीके वासन की तमिल मनीला कांग्रेस भी एआईएडीएमके की सहयोगी हैं। एआईएडीएमके ने गठबंधन में शामिल दूसरी पार्टी पत्‍ताली मक्‍कल काची (पीएमके) को 23 सीटें देने का फैसला किया है। एआईए़डीएमके बीजेपी से ज्यादा पीएमके को सीटें दे रही है। इसी के चलते अभी तक एआईएडीएमके और बीजेपी के बीच सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय नहीं हो सका है। माना जा रहा है कि जल्द ही डीएमके और कांग्रेस अपने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करने वाला है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+