शशिकला ने अस्पताल जाकर बीमार पति से की मुलाकात, जोरदार स्वागत से हुईं हैरान

शशिकला को शुक्रवार को 5 दिन की आपात पैरोल पर रिहा किया गया है। शशिकला ने अपने बीमार पति से मिलने के लिए 15 दिन के पैरोल की मांग की थी हालांकि उन्हें 5 दिन की पैरोल ही मिली है

नई दिल्ली। पेरोल पर रिहा एआईएडीएमके नेता वी के शशिकला ने चेन्नई के अस्पताल में अपने बीमार पति से मुलाकात की। शशिकला जब अपने पति से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचीं थी तो समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। शशिकला समर्थकों ने जमकर नारे भी लगाए। शशिकला के जोरदार स्वागत ने उनके विरोधियों को हैरत में डाल दिया है।

शशिकला ने अस्पताल जाकर बीमार पति से की मुलाकात, 5 दिन के लिए मिली है पेरोल

शशिकला को शुक्रवार को 5 दिन की आपात पैरोल पर रिहा किया गया है। शशिकला ने अपने बीमार पति से मिलने के लिए 15 दिन के पैरोल की मांग की थी हालांकि उन्हें 5 दिन की पैरोल ही मिली है। शुक्रवार को शशिकला के आवास के बाहर समर्थकों की भीड़ जमा हो गई थी। शशिकला ने कार का शीशा नीचे कर अपने समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया था। उनकी कार पर समर्थकों ने फूल बरसाए और चिन्नम्मा वाझागा चिन्नम्मा जिंदाबाद के नारे लगाए थे।

आपात पैरोल के दौरान शशिकला को बस उस अस्पताल में जाने की इजाजत है जहां उनके पति भर्ती हैं। उसके बाद वह बस अपने निवास पर रहेंगी जैसा कि आवेदन में जिक्र है। उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मिलने की इजाजत नहीं है। शशिकला का परिवार उनसे 233 दिनों के बाद मिला है। इस लंबे इंतजार के बाद शशिकला से मुलाकात से उनके परिजन खुश है लेकिन परिजनों को शशिकला पर लगाई गईं इतनी सारी पाबंदियां अखर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+